फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seats vacant in trains and planes due to coronavirus

ट्रेनों संग हवाई जहाज में भी सीटें खाली, 30 से 50 प्रतिशत तक ही मिल रहे यात्री

Sat, 06 Jun 2020 02:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jun 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
seats vacant in trains and planes due to coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का खौफ यात्रियों में बना हुआ है, जिसके चलते हवाई जहाज और ट्रेन को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। स्थिति यह है कि सिर्फ  30 से 50 प्रतिशत तक ही सीटों पर बुकिंग हो पा रही है। हालांकि रेलवे व एयरलाइन प्रशासन को उम्मीद है कि जल्दी ही गाड़ी पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन


गत 23 मार्च से देश में लॉकडाउन शुरू हुआ, जिसकी वजह से ट्रेनों और विमानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसी क्रम में गत 25 मई से घरेलू विमानों का संचालन शुरू किया गया जबकि 1 जून से देशभर में 200 ट्रेनों का संचालन भी शुरू हुआ। इसमें लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ मेल जैसी ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले दिन गोमती एक्सप्रेस में कुल 587 यात्रियों ने सफर किया। वहीं पुष्पक में 437 और लखनऊ मेल में 830 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे। उसके बाद से इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटती ही जा रही है। आम दिनों में पुष्पक एक्सप्रेस की स्थिति ऐसी होती थी कि वेटिंग 300 से 400 तक पहुंच जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग और रूटीन चेकअप पर पूरा फोकस

seats vacant in trains and planes due to coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर
हालांकि रेलवे प्रशासन की मानें तो यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। इसके लिए उनकी सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है। ट्रेनों के सैनिटेशन से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग और रूटीन चेकअप पर पूरा फोकस किया जा रहा है। अगले दो से तीन हफ्ते में हालात बेहतर होने के आसार जताए जा रहे हैं। 


विमानों की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। अमौसी एयरपोर्ट से रोजाना एक दर्जन से अधिक विमानों का संचालन हो रहा है। यह विमान लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद के बीच चल रहे हैं, लेकिन इन विमानों में यात्रियों की संख्या 50 से 80 के बीच ही रहती है। सिर्फ दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी है या डेढ़ सौ से ऊपर रहती है। 
 

चार फ्लाइटें कैंसिल

seats vacant in trains and planes due to coronavirus
एयरपोर्ट से रवाना होने वाली चार विमान शुक्रवार को निरस्त हो गए। जबकि चार विमान लखनऊ नहीं आ सके। लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली गो एयर की दोपहर करीब 2.30 वाली फ्लाइट निरस्त रही। जबकि दिल्ली जाने वाली गो एयर की दोपहर 3.15 और शाम 6.35 बजे वाली फ्लाइटें भी कैंसल थीं।

ऐसे ही इंडिगो एयरलाइन्स का रात 10 बजे मुंबई जाने वाला विमान निरस्त कर दिया गया। वहीं अहमदाबाद से दोपहर 1.20 बजे लखनऊ आने वाली, दिल्ली से दोपहर दो बजे और शाम 6.05 बजे लखनऊ आने वाली गो एयरलाइन की फ्लाइट निरस्त रही। मुंबई से शाम 4.25 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान भी कैंसल रहा।

रेलवे ने 6 करोड़ रुपये दिए रिफंड
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने लॉकडाउन अवधि के आरक्षित टिकटों की धन वापसी में 1,11,537 यात्रियों को 6,63,76,210 रुपये लौटाए हैं। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि गत 22 मई से आरक्षण कार्यालयों के माध्यम से यात्रियों के आरक्षित टिकटों के धन वापसी की जा रही है। उपरोक्त धनराशि 4 जून तक रिफंड की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed