फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seats not available during holi

होली पर ट्रेनों में सीटों की मारामारी

Sun, 13 Mar 2022 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Seats not available during holi
होली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्रियों को सीटों की मारामारी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में उनके पास अब सिर्फ तत्काल की पांच हजार सीटों का भरोसा है। दूसरी ओर होली बाद वापस लौटने वाले भी कंफर्म सीटों के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने से उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

18 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा। दिल्ली व मुंबई में जॉब या पढ़ाई करने वाले लखनऊ लौटने लगे हैं। उनके लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, लेकिन इनसे महज पंद्रह प्रतिशत तक वेटिंग वाले यात्रियों को राहत मिल पा रही है। करीब 65 हजार यात्री दिल्ली व मुंबई से लखनऊ लौटेंगे। ऐसे में अब उनके सामने तत्काल का ही भरोसा है। दूसरी तरफ होली बाद लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वालों के लिए भी कन्फर्म सीटों के लाले हो रहे हैं। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 19 को 102 वेटिंग चल रही है। जबकि बीस मार्च को 145 और 21 को 109 वेटिंग पहुंच गई है। ऐसे ही थर्ड एसी में इन तारीखों पर वेटिंग 34, 13 व 22 चल रही है। जबकि गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में इन तारीखों पर वेटिंग 47, 83 व 84 तथा थर्ड एसी में 21, 15 व आठ है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 58, 86 व 75 तथा थर्ड एसी में 15, 23 एवं 25 वेटिंग चल रही है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 127, 146 व 118 तथा थर्ड एसी में 30, 32 व 24 है।
विज्ञापन

होली बाद दिल्ली की ट्रेनों की वेटिंग 162
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर में 19, 20 व 21 मार्च को वेटिंग 86, 162 व 72 है। थर्ड एसी में 27, 88 व 30 वेटिंग चल रही है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 37, 100 व 50 वेटिंग है। कैफियत की स्लीपर में 37, 76 व 37 एवं थर्ड एसी में 11, 32 व 14 वेटिंग है। गोरखधाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 54, 97 व 59 तथा थर्ड एसी में 24, 27 व 28 वेटिंग है। कमोबेश ऐसी ही वेटिंग वैशाली एक्सप्रेस, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, राजधानी, मऊ आनंदविहार आदि ट्रेनों में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दी, तेजस से राहत की उम्मीद
हालांकि तेजस यात्रियों को राहत दे सकती है। तेजस की चेयरकार में 19 को 365 सीटें खाली हैं। हालांकि, 20 व 21 को 49 एवं 13 वेटिंग चल रही है। एग्जीक्यूटिव क्लास में 127 सीटें 19 को खाली हैं। इसके बाद रविवार को 13 वेटिंग है तथा सोमवार को 86 सीटें रिक्त हैं। ऐसे ही शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 19 मार्च को 453 सीटें खाली है। 20 को 135 वेटिंग चल रही है और 21 को 149 सीटें रिक्त हैं।

मुम्बई की फ्लाइट का किराया 9500, दिल्ली की 6307 रुपये
लखनऊ से मुम्बई जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई टिकट भी आसमान की ओर बढ़ने लगा है। गोएयर की वन स्टॉप वाली फ्लाइट का किराया 5444 रुपये पहुंच गया है। जबकि इंडिगो की दिल्ली की नॉनस्टॉप उड़ान का किराया 8198 रुपये हो गया है। ऐसे ही इंडिगो की सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होने वाली फ्लाइट का किराया 9500 रुपये है। वहीं दूसरी ओर होली बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइटें अभी बहुत महंगी नहीं हुई हैं। गोएयर की सुबह साढ़े छह बजे रवाना होने वाली उड़ान का किराया 5152 रुपये है। जबकि एयर इंडिया की सुबह नौ बजे वाली नॉन स्टॉप फ्लाइट 5417 रुपये तथा इंडिगो की रात साढ़े आठ बजे वाली उड़ान का किराया 5954 रुपये हो गया है। ऐसे ही सुबह 6.40 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 6307 रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed