फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seats empty in expensive chaircar trains

Lucknow News: महंगी चेयरकार ट्रेनों में सीटें खाली, नियमित में फुल

Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Seats empty in expensive chaircar trains
लखनऊ। दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों की लंबी वेटिंग यात्रियों की खुशियों पर पानी फेर सकती है। दिल्ली व मुबई की रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। वहीं, महंगी चेयरकार ट्रेनों में सीटें खाली हैं। वहीं, विमानों का किराया भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


दीपावली पर दिल्ली व मुंबई से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ आते हैं। ऐसे में अक्तूबर अंत में त्योहार मनाने के बाद जब यात्री वापस जॉब, पढ़ाई या अन्य कार्यों के लिए लौटेंगे तो उनके सफर में टिकट की वेटिंग अड़ंगा लगाएगी। चार, पांच व छह नवंबर को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल की स्लीपर में 79, 44, 24, थर्ड एसी में 64, 27, 29 वेटिंग चल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में दोनों श्रेणियों में रिग्रेट है। श्रमजीवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 34, 26, 17, थर्ड एसी में 25, दस, सात वेटिंग चल रही है। अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस की स्लीपर में 50, 29, 39, थर्ड एसी में 26, 12, 18, एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 94, 40, 30, सेकेंड एसी में 60, 28, नौ वेटिंग चल रही है। ऐसे ही वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम, कैफियत, अवध आसाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 175 सीटें, शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 537 सीटें, तेजस एक्सप्रेस में 540 तक सीटें रिक्त हैं। इनका किराया 12 से दो हजार रुपये के बीच चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई को जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों पर 49, 62, 59, थर्ड एसी में 20, 10, 16, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 35, 21, 15, थर्ड एसी में 19, 17, आठ, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 26, 19, 16, थर्ड एसी में 15, दस, छह तथा अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 33, 32, 24, थर्ड एसी में 35, 25, 23 वेटिंग चल रही है।


अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई का टिकट आम दिनों में पांच से छह हजार रुपये के बीच मिल जाता है। दीपावली बाद एयर इंडिया एक्स्प्रेस की रात 11ः25 बजे उड़ान भरने वाली नॉनस्टॉप फ्लाइट का टिकट 12,118 रुपये व इंडिगो की सुबह आठ बजे की उड़ान का किराया 12119 रुपये पहुंच गया है। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली की एयर इंडिया की रात पौने बजे की उड़ान का किराया 4765 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8ः25 बजे की उड़ान का किराया 4415 रुपये तथा इंडिगो की शाम 7ः20 बजे की फ्लाइट का किराया 6700 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed