फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seat not confirmed in train then travel by ac bus

होली पर ट्रेन में न मिले सीट तो न लें टेंशन, एसी बस से करें सफर

Wed, 06 Mar 2019 02:00 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Wed, 06 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seat not confirmed in train then travel by ac bus
उत्तर प्रदेश परिवहन
होली पर्व पर आपको लखनऊ एवं दिल्ली से घर पहुंचना है, लेकिन ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। परिवहन निगम की 150 से ज्यादा एसी बसें आपको गंतव्य तक पहुंचाएंगी। एसी बसों में सीट-बर्थ खूब उपलब्ध हैं। जो लोग परिवार संग सफर करना चाहते उनके लिए महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस हाजिर है।
विज्ञापन


दिल्ली, मेरठ जाने के लिए सोते-सोते सफर करना चाहते तो स्लीपर में बर्थ आरक्षित कराएं। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग एवं आलमबाग टर्मिनल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) प्रशांत दीक्षित ने संयुक्त रूप से बताया कि एसी बसों में वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ, पिंक एक्सप्रेस, एवं शताब्दी शामिल हैं।
विज्ञापन


यात्री इन बसों में सफर करने के लिए ऑनलाइन एवं आलमबाग टर्मिनल एवं कैसरबाग अड्डे पर काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं। इन बसों का संचालन सुबह पांच से रात 11 बजे तक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों के लिए सफर की सुविधाएं
सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, जयपुर, अजमेर, देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, बहराइच, मेरठ, गुड़गांव।   

पिंक, स्लीपर, जनरथ 38 बसों का आज लोकार्पण
होली पर्व पर लोग 38 नई एसी बसों में भी सफर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मार्च की शाम छह बजे इन नई एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेेंगे। मुख्य प्रधान प्र्रबंधक (प्रावैधिक) जयदीप वर्मा के मुताबिक नई एसी बसों में 25 महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस, 10 जनता एसी जनरथ एवं 3 एसी स्लीपर शामिल हैं। लोकार्पण के बाद जनता इन बसों में सफर करने के लिए सीट एवं बर्थ को आरक्षित करा सकेगी। सिर्फ पिंक एक्सप्रेस में महिलाएं ही सफर कर पाएंगी, लेकिन उनके साथ में परिवार के सदस्य (पति, बेटे) भी सफर कर सकेंगे।


स्लीपर बर्थ भी करा सकते हैं बुक
लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक के पीके बोस ने बताया कि होली पर लखनऊ एवं दिल्ली से पूूर्वांचल एवं अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए एसी बसें हाजिर हैं। इन बसों में सीट एवं स्लीपर बर्थ भी खाली हैं। यात्री इनको जल्द से जल्द बुक करके बस में सीट एवं बर्थ को आरक्षित करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed