फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seat like a throne, feel like a king

Lucknow News: सिंहासन जैसा आसन, महाराजा जैसा अहसास

Mon, 12 May 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Seat like a throne, feel like a king
लखनऊ। सहालग का दौर है। बैंड, बाजा और शहनाई की आवाज हर तरफ धूम मचा रही है। हर कोई अपनी शादी को सबसे यादगार बनाना चाह रहा है। जहां एक ओर दूल्हा-दूल्हन के कपड़े व लुक में काफी बदलाव आया हैं, वहीं दूसरी ओर शादी के स्टेज के डेकोरेशन की थीम में भी कई बदलाव आए हैं। इन दिनों मिरर और महाराजा थीम के स्टेज की सबसे अधिक मांग हैं। ये शादियों में चार चांद लगा रहे हैं। दूल्हों को स्टेज का शाही अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

शादी का दिन हर व्यक्ति की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। ऐसे में हर कोई इससे सबसे यादगार और खूबसूरत बनाना चाहता है। यही वजह है कि हर साल नई-नई चीजें ट्रेंड में आ रही हैं। ऐसे ही इन दिनों मंडप सजाने के लिए कई नई थीम पसंद की जा रही हैं। इनमें मिरर थीम सबसे लोकप्रिय है। इसमें जयमाला स्टेज तक जाने वाले रास्ते को शीशे से सजाया जाता है। साथ ही, रास्ते के दोनों तरफ रंगबिरंगे फूल लगाए जाते हैं। वहीं, महाराजा थीम के स्टेज की भी काफी मांग है। इसमें शाही अंदाज में जयमाला स्टेज की सजावट की जाती है। दुल्हन को महारानी की तरह सजाकर स्टेज तक ले जाते हैं। इसके अलावा परी थीम के स्टेज भी शादियों की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। स्टेज को रंग बिरंगे फूलों से सजाते हैं। इसमें दुल्हन को परी और दूल्हे को प्रिंस की तरह तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


बुकिंग शुरू हो गई है

इस महीने में शहर में दस हजार के करीब शादियां होनी हैं। ऐसे में अभी से ही स्टेज डेकोरेशन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। रविवार को दो हजार से अधिक शादियां के लिए मिरर और महाराजा थीम पर आधारित सजावट की सबसे अधिक बुकिंग हुई है। परी थीम तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन

किस स्टेज पर कितना खर्च

मिरर थीम स्टेज - 75,000 से 1,50,000 रुपये

महाराजा थीम स्टेज- 1,00000 से 1,25,000 रुपये

परी थीम स्टेज- 50,000 से 1,00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed