{"_id":"60cbae2b8ebc3e3345470443","slug":"search-for-mukhtar-ansari-s-yes-man-lucknow-news-lko5829422111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी के करीबी की तलाश में लखनऊ में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी के करीबी की तलाश में लखनऊ में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी व एंबुलेंस मामले के आरोपी मो. शाहिद की तलाश में बाराबंकी पुलिस ने लखनऊ में कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान उसकेवजीरगंज स्थित आवास के अलावा दो अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई। पुलिस ने घर पर मिले नौकर को हिरासत में लेकर घंटो पूछताछ की। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था।
बाराबंकी नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह की टीम ने बुधवार को एंबुलेंस मामले के आरोपी व मुख्तार अंसारी के करीबी इनामी गुर्गे आनंद यादव को गिरफ्तार किया था। उससे लंबी पूछताछ के बाद कई सुराग हाथ लगे। आनंद से मिले सुराग से पुलिस भी एक बार भरोसा नहीं कर सकी। आनंद ने बताया कि पंजाब में जेल से कोर्ट में पेशी के दौरान जाते समय एंबुलेंस में अवैध हथिसयारों का जखीरा रखा जाता था। एंबुलेंस प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आनंद यादव फरार चल रहा था।
चार हिरासत में, पूछताछ जारी
प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के मुताबिक, आनंद ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश मुजाहिद और शाहिद के बारे में भी कई जानकारियां दीं। बाराबंकी पुलिस ने दोनों की तलाश में लखनऊ में कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नौकर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की। देर रात को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह की टीम ने शाहिद की तलाश में वजीरगंज, हजरतगंज और महानगर इलाके में दबिश दी। शाहिद पर आरोप है कि उसने डॉ. अल्का राय को एंबुलेंस के मामले को अपने पक्ष में ठीक कराने का वादा किया था।