{"_id":"68ffe1bc9937455e05000a8a","slug":"search-for-killers-among-close-relatives-eyes-on-cdr-lucknow-news-c-13-knp1002-1443987-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करीबियों में हत्यारों की तलाश, सीडीआर पर टिकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करीबियों में हत्यारों की तलाश, सीडीआर पर टिकी नजर
Tue, 28 Oct 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदीप गौतम की फाइल फोटो।
लखनऊ।
पुलिस लाइन में तैनात संविदा कर्मी प्रदीप गौतम की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस प्रदीप के करीबियों में हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सोमवार को कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को प्रदीप के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से ठोस सबूत मिले हैं।
इंस्पेक्टर बीकेटी के मुताबिक हत्यारों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। अब तक की छानबीन में घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सूत्रों का कहना है कि प्रदीप प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे। प्रदीप को रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को अभी तक प्रदीप की बाइक नहीं मिली है। पुलिस ने प्रदीप के परिवार की एक महिला से भी पूछताछ की है।
शनिवार देर रात में प्रदीप गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदीप का शव बीकेटी में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर मिला था। पुलिस को मौके से शराब के पाउच और गिलास मिले थे। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया था कि प्रदीप किसी करीबी के साथ थे। प्रदीप मूल रूप से बीकेटी के मामपुर बाना गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी चांदनी और दो बच्चों के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। एडीसीपी उत्तरी अमोल मुरकुट के मुताबिक वारदात के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।