{"_id":"5d1bb2238ebc3e3cb232a436","slug":"search-cometee-for-death-case-of-two-children-lucknow-news-lko4685525161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत मामले में जांच शुरू, सीएमओ ने गठित कीं दो कमेटियां
दो मासूमों की मौत और एक को जिंदा रहते मृत बताने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने दो कमेटियां गठित कर दी हैं। उधर फुरकान की हालत स्थिर बनी हुई है।
डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में सोमवार सुबह बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई थी। परिवरीजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पर निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव के नेतृत्व में जांच कमेटी बना दी है। अब सीएमओ ने भी अलग से कमेटी बनाई है।
सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि एसीएमओ डॉ. डीके वाजपेयी और डॉ. केपी त्रिपाठी के नेतृत्व में दो कमेटी बनाई गई हैं। एक कमेटी लोहिया मामले की जांच कर रही है तो दूसरी जिंदा को मृत बताने वाले मामले की। दोनों को सप्ताहभर में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उधर, निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बाताय कि डॉ. भार्गव के नेतृत्व में बनी कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। दोनों बच्चे गंभीर अवस्था में आए थे। प्रथम दृष्टया लापरवाही का आरोप निराधार मिला है। पांच जुलाई को जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
फुरकान की हालत स्थिर
एक अस्पताल से मृत घोषित होने का आरोप लगाने के बाद दूसरे अस्पताल में भर्ती फुरकान (22) की हालत स्थिर बनी हुई है। उसे इंदिरा नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता खालिद ने बताया कि डॉक्टरों ने अभी हालत स्थिर बताया है। इलाज चल रहा है। मालूम हो कि खालिद ने आरोप लगाया था कि उसकेबेटे को निजी अस्पताल वालों ने मृत घोषित कर दिया था। वह कब्र खोद रहे थे। इसी बीच शरीर में कंपन होने के बाद दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।