फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SDM denied for temporery resident cirtificate of Rahul gandhi

राहुल को झटका, नहीं बनेगा निवास प्रमाण पत्र!

Thu, 03 Apr 2014 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Thu, 03 Apr 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
SDM denied for temporery resident cirtificate of Rahul gandhi

वर्ष 2004 से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे तहसील क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह में ठहरते हैं।

विज्ञापन


सांसद का मूल निवास नई दिल्ली है। बीते दिनों कांग्रेस के जिला प्रवक्ता व अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की पासपोर्ट की फोटो लगाकर अस्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने का एक प्रार्थना पत्र एसडीएम आरडी राम को दिया था।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में बतौर आवेदक राहुल गांधी पुत्र स्व. राजीव गांधी का नाम दर्ज था। सांसद राहुल गांधी का अस्थाई निवास मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश तहसीलदार को दिया था। तहसीलदार की रिपोर्ट में बताया गया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां के सांसद और दिल्ली के निवासी हैं।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह में ठहरते हैं। बुधवार को अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने एसडीएम से राहुल गांधी का अस्थाई निवास जारी करने को कहा।

एसडीएम ने अस्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में एसडीएम आरडी राम ने बताया कि अस्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए कुछ समय तक बताए गए स्थान पर लगातार निवास करने की जरूरत होती है।


 बताया गया स्थान अतिथिगृह है और वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान ही वहां रुकते हैं। राहुल गांधी का नाम मतदाता सूची में भी नहीं है। आज की तारीख में न तो उनकी फोटो तस्दीक है और न ही वे अमेठी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed