फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scuba diving camp in cant

Lucknow News: एनसीसी कैडेटों ने सीखी स्कूबा डाइविंग की बारीकियां

Thu, 21 Aug 2025 06:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
scuba diving camp in cant
एनसीसी कैडेटों ने सीखी स्कूबा डाइविंग की बारीकियां  
                                             छावनी में लगाया गया स्कूबा डाइविंग शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ ग्रुप मुख्यालय एनसीसी की ओर से छावनी स्थित गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में कैप्टन मनोज पांडेय स्विमिंग पूल में स्कूबा डाइविंग शिविर आयोजित किया गया था, जिसका समान बृहस्पतिवार को हुआ। शिविर में 150 कैडेटों ने स्कूबा डाइविंग की बारीकियां सीखीं।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कैम्प का आयोजन 3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी के कमान अधिकारी कमांडर गौरव शुक्ला के नेतृत्व में बीती 19 से 21 अगस्त तक किया गया था। कैम्प का उद्देश्य कैडेटों को साहसिक खेलों से रूबरू कराना रहा। साथ ही पानी को लेकर डर खत्म कर आत्मविश्वास विकसित करना रहा। अनुशासन एवं जीवनोपयोगी कौशल भी सिखाया गया। लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 150 कैडेटों सहित सैन्यकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैम्प के दौरान कैडेटों को स्नॉर्कलिंग एवं दो प्रकार के संपीड़ित वायु आधारित अंडरवाटर ब्रीदिंग अपरेटस(स्कूबा सेट) के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण का संचालन सेवानिवृत्त कमांडर सुमित घोष, कमांडर राजीव सरदाना एवं भारत की प्रथम लाइसेंस प्राप्त महिला स्काईडाइवर अर्चना सरदाना ने ट्रेनिंग दी। कैडेटों को साहसिक खेलों, नेतृत्व एवं चरित्र निर्माण की ओर प्रेरित किया गया। इस पहल ने युवाओं के समग्र विकास हेतु एनसीसी की प्रतिबद्धता को और प्रबल किया, जिससे उनमें साहस, आत्मविश्वास एवं साहसिकता की भावना विकसित हुई।

एनसीसी कैडेटों ने सीखी स्कूबा डाइविंग की बारीकियां  

एनसीसी कैडेटों ने सीखी स्कूबा डाइविंग की बारीकियां  

एनसीसी कैडेटों ने सीखी स्कूबा डाइविंग की बारीकियां  

एनसीसी कैडेटों ने सीखी स्कूबा डाइविंग की बारीकियां  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed