{"_id":"5f3cb7857f80da7b1c55b28e","slug":"scorpio-falls-down-in-canal-two-died-and-more-than-half-a-dozen-injured-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पुल से टकराकर नहर में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पुल से टकराकर नहर में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, कई घायल
Wed, 19 Aug 2020 07:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी स्कॉर्पियो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुल से टकराने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो नाले में जा गिरी। इससे स्कार्पियो पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए। यह हादसा उस समय हुआ, जब स्कार्पियो सवार लोग कमाने के लिए लुधियाना जा रहे थे। पुल पर बैठे लोग भी घायल हुए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
परशदेपुर कस्बे से एक बोल्वो बस लुधियाना जाती है। मंगलवार को नसीराबाद क्षेत्र के कुछ लोग स्कार्पियो पर बैठकर लुधियाना जाने के लिए परशदेपुर जा रहे थे। बोल्बो बस से सभी को लुधियाना जाना था। सलोन-जायस मार्ग पर सतपेडा गांव के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और फिर नहर में जा गिरी। हादसे में स्कार्पियो पर सवार पूरे सधऊ मजरे कोलवा निवासी विनोद कुमार (40) और राजाराम (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूरे सधऊ मजरे कोलवा गांव निवासी कुलदीप (28), सुंदरलाल (35), मुकेश कुमार (26), सोनू (25) और पूरे बंधन मजरे नसीराबाद गांव निवासी घनश्याम कुमार (20), खुशीलाल (18), त्रिभुवन (20), संतलाल (19), भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी स्कार्पियो चालक अतुल सिंह घायल हुए।
विज्ञापन
वहीं हादसे के दौरान पुल पर बैठे सतपेडा गांव के गोविंद कुमार, मोहित कुमार, पीयूष कुमार, आकाश कुमार, मो. रियाज भी घायल हुए। हादसे की सूचना पर थानेदार श्रीराम पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानेदार का कहना है कि पुल में टकराने के बाद स्कार्पियो नहर में गिरी। इसके चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन