हादसाः चिनहट के मल्हौर पुल पर स्कूटी-बाइक टकराईं, 12 फीट से गिरे दो बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर क्षितिज त्रिपाठी का कहना है कि हादसा पुल पर चढ़ते वक्त करीब 12 फीट की ऊंचाई पर हुआ। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आशियाना के बंगला बाजार निवासी गोविंद देर शाम करीब साढ़े सात बजे स्कूटी से पत्नी अंजू व बेटे शिवांशु को लेकर चिनहट के लौलाई गांव निवासी परिचित से होली मिलने जा रहे थे। वह मल्हौर ओवरब्रिज पर चढ़े ही थे कि बाइक सवार से टक्कर हो गई।
बाइक लौलाई के पुसूपुरवा का दिनेश यादव का बेटा 16 वर्षीय शिवा यादव चला रहा था जबकि उसकी बहन शिवानी (12) पीछे बैठी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवांशु व शिवानी उछलकर पुल से नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल से नीचे गिरे बच्चों के सिर पर चोटें आई हैं।
पुल के नीचे लहूलुहान पडे़ बच्चों व ऊपर घायल अवस्था में कराह रहे उनके परिवारीजनों को सीएचसी ले जाया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शिवा की बहन शिवानी की तबीयत खराब है। वह उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया।
अस्पताल पहुंचे शिवानी के ग्राम प्रधान चाचा उमेश समेत अन्य परिवारीजनों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। हालांकि, दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने हुई थी या दोनों वाहन अगल-बगल चलते वक्त टकराए थे? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहन की दिशा एक ही थी। घायलों से बातचीत के बाद इसका पता चलेगा।