फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scientists's trains missed because of wrong feeding on enquiry system

चारबाग का मामलाः एनटीईएस पर गलत फीडिंग से छूटी वैज्ञानिकों की ट्रेनें, हंगामा

Tue, 09 Oct 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Oct 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
scientists's trains missed because of wrong feeding on enquiry system
- फोटो : डेमो

एनटीईएस पर गलत फीडिंग के चलते सोमवार को अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेकर लौट रहे पचास से अधिक वैज्ञानिकों की ट्रेनें छूट गईं। नाराज वैज्ञानिकों ने स्टेशन प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। ट्रैक मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं, जबकि कइयों के रूट बदले हुए हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में पुरी से आनंदविहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस(12875), हावड़ा से अमृतसर जंक्शन जाने वाली पंजाब मेल (13005) और वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस (14265) की फीडिंग सोमवार को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर डेढ़ से दो घंटे देरी से शो कर रहा था।
विज्ञापन


इन ट्रेनों से कई वैज्ञानिकों को दिल्ली, अमृतसर और देहरादून जाना था। पर, जब वे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि ट्रेन जा चुकी है, जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन को एनटीईएस की फीडिंग दिखाई, जिसमें ट्रेनें लेट शो कर रही थीं। स्टेशन प्रशासन ने जैसे-तैसे उन वैज्ञानिकों को शांत कराया, जिसके बाद वैज्ञानिकों ने लखनऊ मेल में टिकट करवाया। अब वे मंगलवार को यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

scientists's trains missed because of wrong feeding on enquiry system
वहीं अहमदाबाद से वाराणसी जा रही साबरमती एक्सप्रेस में सोमवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब मगरवारा में ट्रेन में बैठे यात्रियों को झटके महसूस हुए। आनन-फानन ट्रेन को रोका गया और जांच पड़ताल की गई।

हालांकि, स्थितियां सामान्य मिलीं मगर ऐहतियात के तौर पर ट्रेन को धीमी गति से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 19167 साबरमती एक्सप्रेस सोमवार दोपहर लखनऊ की ओर आ रही थी कि उन्नाव से निकलने के बाद मगरवारा के पास ट्रेन में झटके लगने शुरू हो गए।

यात्रियों ने इसे सामान्य समझा, फिर भी जब झटकेनहीं रुके तो उन्होंने हादसे की आशंका जताते हुए रेलवे को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन को रोक कर तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। जिन्होंने ट्रेन की बोगियों से लेकर पटरियों तक की जांच-पड़ताल की।

लेकिन स्थितियां सामान्य मिलीं, जिसके बाद ट्रेन रवाना करने के निर्देश मिले। रेलवे ने ट्रेन को धीमी गति से रवाना कर दिया। दरअसल, मगरवारा में इससे पहले मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। जबकि रूरा व पुखराया के रेल हादसे से रेलवे आज भी सदमे में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed