फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Science faculty pass 14 voccational courses

लविविः विज्ञान संकाय ने पास किए 14 वोकेशनल कोर्स

Tue, 07 Jun 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Science faculty pass 14 voccational courses
लखनऊ विवि के विज्ञान संकाय ने पास किए वोकेशनल कोर्सेज की जानकारी कुलपति को भेजी। (फोटो ः प्रतीकात - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय में को-कॅरिकुलर कोर्सों की तरह वोकेशनल कोर्स को लेकर भी स्थिति बनती दिख रही है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां विवि प्रशासन ने पूर्व में 9 वोकेशनल कोर्स पास करके उसका सिलेबस आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
वहीं हाल में हुए साइंस फैकल्टी के सभी विभागों ने बैठक कर अपने यहां बीएससी दूसरे व चौथे सेमेस्टर के लिए 14 वोकेशनल कोर्स पास किए हैं।
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) लागू होने के बाद स्नातक पहले वर्ष में विद्यार्थियों को एक पेपर को-कॅरिकुलर का पढ़ना था।
वहीं अब दूसरे सेमेस्टर में एक पेपर विद्यार्थियाें को वोकेशनल कोर्स का पढ़ना है। विवि प्रशासन ने अपने स्तर से सभी विभागों के लिए 9 वोकेशनल कोर्स तय किए।
पिछले दिनों डीन व हेड की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई और इसके अनुसार सभी को तैयारी कराने के लिए कहा गया। इसमें कुछ हेड ने अपना सुझाव भी दिया था। खास ये कि यह बैठक 18 मई को हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 31 मई को विज्ञान संकाय के डीन की अध्यक्षता में संकाय के सभी विभागों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा बीएससी दूसरे सेमेस्टर के लिए 8 और चौथे सेमेस्टर के लिए 6 वोकेशनल कोर्स प्रस्तावित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि यह बीओएस व फैकल्टी बोर्ड से पास किए गए हैं। बैठक में तय हुआ कि इसे कुलपति को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाए।
इसे कुलपति, रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक को भेजा गया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि साइंस में कौन से वोकेशनल कोर्स पढ़ाए जाएंगे? हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि इन कोर्सों को इसी सत्र से पढ़ाए जाने का कहीं कोई उल्लेख नहीं है।
बीएससी दूसरे सेमेस्टर के लिए कोर्स
बेसिक ऑफ कंप्यूटर-1, सेरीकल्चर: मेथड्स एंड प्रॉस्पेक्टस, फूड केमेस्ट्री, जिमोलॉजी, सोलर फोटोवोल्टिक टेक्नोलॉजी, एलीमेंट्री नंबर थ्योरी एंड क्रिप्टोग्राफी, इंट्रोडक्शन टू स्टेटिसिटकल डेटा एनालिसिस-1, मसरूम कल्टीवेशनल टेक्नोलॉजी।

आखिर कब होगी इनकी पढ़ाई
अब एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा है कि अभी तक वोकेशनल कोर्सों को लेकर अगर ऊहापोह बनी हुई है तो इनकी पढ़ाई कब होगी? विश्वविद्यालय में सवा महीने की गर्मी की छुट्टी की गई है। जैसे ही विवि खुलेगा अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अभी अगर इन कोर्सों को हरी झंडी मिली भी तो इनकी क्लास और कोर्स कब पूरा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed