{"_id":"6068cbb38ebc3e5923690091","slug":"schools-are-preparing-for-online-classes-lko-city-news-lko5725601151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ खुलेंगे तो कुछ ऑनलाइन मोड में चलाएंगे कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ खुलेंगे तो कुछ ऑनलाइन मोड में चलाएंगे कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों के संगठन अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के कक्षा 9 से 12 तक के भी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्णय के बाद कई स्कूलों ने ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की अपनी रणनीति को बदला है। कुछ स्कूल बंद रखने को तैयार हैं तो कई संगठन से अलग राय रखते हुए ऑफलाइन क्लास कराने की भी शुरुआत कर रहे हैं।
लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) के प्रवक्ता जितेंद्र ने बताया कि पांच अप्रैल से उनकी शहर की सभी 6 शाखाओं में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई ऑफलाइन शुरू हो जाएगी। छात्रों को दो पालियों में छात्रों को बुलाया जाएगा। सुबह 7 से 10 और 11 से 2 बजे तक 3-3 घंटे की कक्षाएं होंगी। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि जूनियर के साथ सीनियर छात्रों की पढ़ाई भी एक हफ्ता ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में पांच अप्रैल से सीनियर की ऑफलाइन पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। इसके बाद सरकार के जो भी निर्देश होंगे उसके अनुसार कदम उठाया जाएगा।
लखनऊ पब्लिक कॉलेज (एसपी सिंह ग्रुप) के संस्थापक एसपी सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों का रिपोर्ट कार्ड तैयार हो गया है। पांच अप्रैल को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा और 7 अप्रैल से इनकी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। जबकि सीनियर कक्षाओं की पढ़ाई सरकार के निर्देशानुसार ही कराई जाएगी। बाल निकुंज एजुकेशन ग्रुप के प्रबंध निदेशक एचएम जायसवाल ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। यदि बंद करने का निर्णय होता है तो केवल ऑनलाइन मोड में कक्षएं चलेंगी।
विज्ञापन
सीनियरों की परीक्षा जारी रहेगी
उधर, सीएमएस ने पूर्व निर्धारित कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि सरकार ने अभी कक्षा 9 से 12 तक को बंद रखने का आदेश नहीं दिया है। वहीं चौक शाखा की एक शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव आने के मामले में उन्होंने बताया कि प्राइमरी की एक शिक्षिका 21 मार्च से छुट्टी पर थीं। 26 मार्च को उन्होंने कोविड का टेस्ट कराया, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट 27 मार्च को आई। जबकि 24 मार्च से सरकार के आदेश पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए थे। 21 मार्च के बाद वो शिक्षिका अभी तक विद्यालय नहीं आई हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शाखाओं में दो बार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पॉजिटिव आने वाला विद्यालय का शिक्षक या कर्मचारी दोबारा स्कूल तभी आएगा जब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ जाएगी।