फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School vehicles are violating the guidelines

Lucknow News: गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे स्कूली वाहन

Wed, 09 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
School vehicles are violating the guidelines
अमेठी कस्बे में ऑटो में क्षमता से अ​​धिक बैठे बच्चे। -संवाद
अमेठी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर न अभिभावक गंभीर हैं और न ही स्कूल प्रबंधन। रही सही कसर एसी दफ्तरों में बैठे उप संभागीय परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस के जिम्मेदार पूरी कर देते हैं। यही वजह है कि गाइडलाइन का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। कई निजी स्कूल के बच्चों को ऐसे वाहनों से सफर कराया जा रहा है, जो परिवहन नियमों का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन



शहर के विभिन्न मार्गों पर मंगलवार दोपहर में स्कूल बसों की पड़ताल की गई तो सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। मुंशीगंज, कोतवाली रोड, गांधी चौक, अंतू रोड और सुल्तानपुर रोड पर दर्जनों ऐसे वाहन दिखे, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट नहीं थी। कई वाहनों में चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी तो कुछ में तो बस के पीछे हेडलाइट और साइड मिरर तक नहीं थे। कई जगहों पर बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाया गया था।
विज्ञापन




मुंशीगंज रोड : 1:00 बजे
स्कूली बस की हेडलाइट टूटी थी और साइड मिरर नहीं था।



कोतवाली के पास : 1:08 बजे
चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी और गाड़ी में नाम-पता नहीं लिखा था।



गांधी चौक : 1:15 बजे
बस में जीपीएस और पीछे की लाइट नहीं थी। नंबर प्लेट भी मानक के अनुरूप नहीं थी।


अंतू रोड : 1:20 बजे
मैजिक वाहन का गेट खुला हुआ था, बच्चा खुद गेट को पकड़कर संभाल रहा था।


सुल्तानपुर रोड : 1:25 बजे
ऑटो में बच्चे बाहर की ओर लटके बैठे थे। चालक का बच्चों पर ध्यान नहीं था।

इन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है
- पीले रंग से पेंट हो वाहन, ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा हो।
- खिड़कियों में लोहे की छड़ें और मजबूत ताले।
- फायर सेफ्टी उपकरण और प्राथमिक चिकित्सा किट।
- स्कूल का नाम और संपर्क नंबर बस पर स्पष्ट रूप से अंकित।
- प्रशिक्षित अटेंडेंट और कम से कम पांच साल अनुभवी चालक।
- सीटों के बीच पर्याप्त दूरी और जीपीएस, सीसीटीवी की अनिवार्यता।




जांच कराकर हो रही कार्रवाई
एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू ने बताया कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो रही है। अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शिक्षण संस्थानों को संबद्ध वाहनों की फिटनेस सहित सभी मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed