फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School uniform would be compulsory during board exam

स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर ही देनी होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 23 Dec 2020 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
School uniform would be compulsory during board exam
लापरवाह छात्र दूसरी बार गलती पर परीक्षा से होंगे वंचित
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को स्कूल यूनिफार्म पहनना अनिवार्य होगा। उन्हें एडमिट कार्ड के साथ अपना आई कार्ड भी साथ रखना होगा। नियम का पालन न करने पर पहली बार अल्टीमेटम दिया जाएगा और दूसरी बार गलती पर परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्र अक्सर बिना स्कूल यूनिफार्म के ही पहुंच जाते हैं। खासकर यूपी बोर्ड के छात्रों में यह प्रवृत्ति ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए इस बार सख्ती की गई है। सीबीएसई के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि बिना यूनिफार्म के छात्र को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उसे एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आई कार्ड भी रखना होगा। आईकार्ड से एडमिट कार्ड में दिए ब्योरे का मिलान करने में आसानी होती है। इससे पता चल जाता है कि छात्र संबंधित स्कूल का है कि नहीं।
विज्ञापन

छात्रों की पहचान में होगी आसानी
यूपी बोर्ड में ऐसे छात्रों की संख्या ज्यादा होती है जिनका पंजीकरण तो होता है, लेकिन वे स्कूल नहीं जाते और सीधे परीक्षा देने पहुंचते है। ऐसे छात्र जब यूनिफार्म पहनकर आएंगे तो पहचान हो सकेगी। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में वही छात्र यूनिफार्म पहनकर आएगा जो पूरे साल स्कूल जाता हो। उन्होंने कहा कि बिना यूनिफार्म वाले छात्रों को पहली बार अल्टीमेटम दिया जाएगा और दूसरी बार गलती करने पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को निर्देश है कि ज्यादा से ज्यादा दो रंग के पेन का इस्तेमाल करें। छात्र नीले पेन से लिख सकता है और किसी अन्य रंग से मुख्य बिंदुओं को हाईलाइट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed