फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school manager murdered in lucknow

इस तरह बेटी के सामने ही हुई स्कूल प्रबंधक की सरेआम हत्या

Wed, 12 Aug 2015 11:08 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
school manager murdered in lucknow

लखनऊ के चौक इलाके में एक चर्चित हिस्ट्रीशीटर ने मंगलवार सुबह पाटानाला पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर नाजिम साहब के इमामबाड़ा के सामने एक स्कूल संचालक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वह बेटी को कार चलाना सिखाकर लौट रहे थे। इमामबाड़ा का गेट खोल रहे नौकर ने कातिल को पीछे से दबोचकर गिरा लिया। उसने नौकर को भी गोली मारकर कर घायल कर डाला। इस बीच कार की ड्राइविंग सीट से उतरी स्कूल संचालक की बेटी शोर मचाते हुए कातिल से जा भिड़ी।
विज्ञापन


जान पर खेलते हुए रिवॉल्वर छीना और राहगीरों की मदद से बदमाश की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया, जबकि एक बदमाश बाइक समेत फरार हो गया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सिटी पश्चिम अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित अवध पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक मिर्जा तकी रजा उर्फ तक्कू (58) नाजिम साहब इमामबाड़ा परिसर स्थित आवास में रहते थे।

वह मंगलवार सुबह 6:50 बजे अपनी बड़ी बेटी विधि छात्रा शीना मिर्जा को मारुति कार की ड्राइविंग सिखाकर घर लौट रहे थे। पाटानाला पुलिस चौकी के सामने से होते हुए शीना ने इमामबाड़ा के गेट के सामने कार रोककर हार्न बजाया।

चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

school manager murdered in lucknow

हार्न बजने के बाद नौकर मुन्ने (28) गेट खोल ही रहा था कि हेलमेट लगाए एक बदमाश कार के पास पहुंचा और ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे तकी रजा की कनपटी से रिवॉल्वर सटाकर गोली मारी।

इसके बाद एक फायर उनके सीने पर किया। पिता पर हमला होते देख सीना मिर्जा चीखी। मुन्ने ने तकी रजा पर फायर कर रहे बदमाश को पीछे से दबोचा और टंगड़ी मारकर गिराने के साथ पीठ पर सवार हो गया।

बदमाश ने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने के लिए नौकर पर गोलियां दागनी शुरू की। एक गोली उसके हाथ में लगी और दूसरी सिर को छूते हुए निकल गई। इस बीच कार से उतरी शीना रास्ते से गुजर रहे लोगों से मदद मांगने के  साथ दौड़ी और नौकर पर गोलियां दाग रहे बदमाश से रिवॉल्वर छीनने के साथ उससे भिड़ गई।

युवती को बदमाश से मुकाबला करते देख रास्ते से गुजर रहे एक छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। इसके साथ छात्र व एक रिक्शा चालक भी कातिल पर टूट पड़े। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शीना मिर्जा ने कातिल को रिवॉल्वर समेत पुलिस के हवाले कर दिया।

पहचान हुई हिस्ट्रीशीटर की

school manager murdered in lucknow

उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर लईक अब्बास के रूप में हुई। पता चला कि लईक के पकड़े जाने पर उसका एक साथी बाइक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। वह हरदोई का बताया जा रहा है।

सीओ चौक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अवध पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक/मालिक मिर्जा तकी रजा वकालत भी करते थे। इसके अलावा नाजिम साहब इमामबाड़ा के मुतवल्ली व हज कमेटी के सदस्य रहे थे। हिस्ट्रीशीटर लईक अब्बास ने बरसों से उनकी एक दुकान कब्जा रखी थी।

इसे लेकर मिर्जा तकी रजा से तनातनी थी। वह प्रथम तल पर स्थित अपने स्कूल का कुछ हिस्सा बनवाना चाहते थे, जबकि लईक ने दुकान के ऊपर निर्माण कराने का प्रयास किया।

इस पर तकी रजा ने मुकदमा दायर किया था और मंगलवार को उसकी सुनवाई थी। लईक अब्बास को अहसास था कि फैसला उसके खिलाफ होगा और दुकान हाथ से निकल जाएगी। इसके चलते उसने वारदात अंजाम दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed