{"_id":"6585de9b802f8863b4055cb6","slug":"school-bus-and-truck-collide-two-killed-nine-teachers-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1033-8401-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूल बस व ट्रक भिड़े, दो की मौत, नौ शिक्षिकाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूल बस व ट्रक भिड़े, दो की मौत, नौ शिक्षिकाएं जख्मी
Sat, 23 Dec 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को भीख पुलिया के पास एसजेएस स्कूल की बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त रहा कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। नौ शिक्षिकाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में बच्चे नहीं थे।
दोपहर बाद तीन बजे एसजेएस स्कूल ऊंचाहार की बस बच्चों को घर छोड़ने के बाद शिक्षिकाओं को लेकर रायबरेली जा रही थी। भीख कदम पुलिया के पास जैसे ही बस पहुंची, तभी रायबरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस चालक व मिल एरिया थाने के भटपुरवा निवासी कृपा शंकर (50) पुत्र सदाशिव व ट्रक पर बैठे श्रमिक व जगतपुर थाने के बैसन मजरे जिंगना निवासी कप्तान (20) पुत्र भारत की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक पर बैठा पूरे बैसन मजरे जिंगना निवासी श्रमिक कृष्ण कन्हैया (24) पुत्र भारत भी घायल हो गया। एक शिक्षिका बस में फंस गई थी। उसे भी किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस में फंसे चालक को निकाला गया।
विज्ञापन
ये शिक्षिकाएं हुईं जख्मी
हादसे में नौ शिक्षिकाएं घायल हो गईं। इनमें शहर कोतवाली के तेलियाकोट निवासी हिना कैशर (55) पत्नी नदीम खान, मिलन सिनेमा के पास रहने वाली जाहिदा (50) पत्नी मो. अशफाक, इंदिरा नगर निवासी रश्मि त्रिवेदी (40) पत्नी अनुपम, प्रभुटाउन निवासी दीक्षा श्रीवास्तव (27) पत्नी गौरव श्रीवास्तव, जवाहर विहार निवासी स्वाति सिंह (24) पत्नी अशोक सिंह, अहियारायपुर निवासी रश्मि (21) पत्नी बनवारी लाल, मलिकमऊ आइमा निवासी पूजा श्रीवास्तव (33) पत्नी कृष्ण कुमार, लालगंज निवासी रश्मि सिंह (35) पत्नी हरिकेश सिंह, कोटियाचित्रा ऊंचाहार निवासी जया त्रिपाठी (29) पत्नी रमाकांत शामिल हैं।
तीन शिक्षिकाएं गंभीर, रेफर
हादसे में घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां शिक्षिका हिना, रश्मि, जाहिदा की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। तीन शिक्षिकाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक का चालक भाग गया।
यात्रीकर अधिकारी ने घटनास्थल पर की जांच
हादसे की जानकारी मिलने पर यात्रीकर अधिकारी रेहना बानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों के कागजात चेक किए। उन्होंने बताया कि बस के सभी कागजात ठीक मिले। ट्रक के कागज मंगवाए गए हैं। एसओ बबिता पटेल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।