फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scholarsip to singer Aavya

नन्ही आव्या को मिली शंकर महादेवन अकादमी की स्कॉलरशिप, शो ‘तारे जमीन पर’ में भी कर चुकी है धमाल

Thu, 18 Feb 2021 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
scholarsip to singer Aavya
लखनऊ की गोमतीनगर विस्तार निवासी आव्या को मिली शंकर महादेवन अकादमी की स्कॉलरशिप। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। राजधानी के बाल कलाकार भी देश विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। इसी कड़ी में गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट की 11 वर्षीय आव्या का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें शंकर महादेवन अकादमी से अपनी गायन कला को निखारने के लिए तीन वर्ष की स्कॉलरशिप ऑफर हुई है। साथ ही शंकर महादेवन ने उन्हें मिनी सुनिधि चौहान का खिताब भी दिया है।
विज्ञापन

आव्या सक्सेना ने बताया कि वह स्टार प्लस चैनल के शो ‘तारे जमीन पर’ में टॉप सिक्स परफॉर्र्मर्स में से एक रही हैं। उनकी गायकी से प्रभावित होकर ही शंकर महादेवन ने गणपति भेंट स्वरूप दिए, वहीं मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ ने उन्हें अपनी छोटी बहन बना लिया है। प्रख्यात प्ले बैक सिंगर जोनिता गांधी उन्हें क्वीन आव्या कहकर बुलाती हैं। उन्होंने बताया कि वह शंकर महादेवन की अकादमी में अपने गायन की कला को निखारेंगी। इसके बाद उनका सपना बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बॉस्टन में संगीत की शिक्षा हासिल करना है।
विज्ञापन

पंचम दा और आशा भोंसले आदर्श
आव्या ने बताया कि वह पंचम दा और आशा भोंसले को अपना आदर्श मानती हैं। उन्हें बेगम अख्तर साहिबा परवीन सुल्ताना व उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को सुनना भी काफी पसंद है। इसके अलावा मशहूर गायिका एरियाना ग्रांडे की परफॉर्मिंग आर्ट की दीवानी है। वह वर्तमान में लखनऊ घराने के उस्ताद गुलशन भारती से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आव्या कई टीवी शो में दिखा चुकी है गायकी का जलवा
आव्या की मां स्मृति गंगवार ने बताया कि आव्या अपनी गायकी का जलवा दिल है हिंदुस्तानी, सारेगामापा लिटिल चैंप्स, गजल खजाना जैसे शो में भी दिखा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह आबकारी निरीक्षक के पद पर जनपद बांदा में तैनात हैं और आव्या के पापा सुबोध सक्सेना एक दवा व्यवसायी हैं। हमारा सपना है कि हमारे बच्चे अपनी कला के माध्यम से देश-विदेश में नाम रोशन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed