फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scholarship for minorities students

धन जारी, जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप

Sun, 08 Dec 2013 09:40 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
scholarship for minorities students

छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे प्रदेश के अल्पसंख्यक छात्रों को अब यह शीघ्र मिल जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 69.42 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं।

छात्रवृत्ति वितरण में कोई गोलमाल न हो इसके लिए भी सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि छात्रों का सत्यापन करने के बाद ही छात्रवृत्ति वितरित की जाए।

प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक परिवारों के कक्षा 10 से पहले की पढ़ाई कर रहे बच्चों को छात्रवृत्ति देती है। इसके तहत छात्रों को एक हजार रुपये सालाना की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन


इसी योजना में सरकार ने 69.42 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को छात्रवृत्ति वितरण के निर्देश दे दिए गए हैं।

सरकार ने गड़बड़ी की शिकायत वाले शिक्षण संस्थाओं में सख्ती बरतने के लिए भी कहा है। निर्देश के तहत जिस संस्थान में गोलमाल की आशंका है वहां बच्चों की वास्तविक संख्या का सत्यापन कर छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को संस्थाओं में जाकर अध्ययनरत छात्रों की संख्या की जांच के लिए कहा गया है।

सरकार ने यह भी कहा है कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed