{"_id":"44f604807df52fdbcc3d707bf1920a76","slug":"scheme-for-ex-army-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिकों को सूबे में बड़ी छूट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिकों को सूबे में बड़ी छूट की तैयारी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार भूतपूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी नगर निगमों से इस संबंध में ब्यौरा मांगा गया है कि उनके यहां कितने भूतपूर्व सैनिक हैं व छूट देने पर कितना राजस्व का नुकसान होगा।
सैनिक कल्याण निगम ने प्रदेश में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट देने का अनुरोध किया है।
प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल ने इस संबंध में मंगलवार को नगर आयुक्तों की एक बैठक बुलाई थी।
इसमें उनसे पूछा गया कि नगर निगमों में मौजूदा समय किस-किस को हाउस टैक्स में छूट है। छूट देने का क्या प्रावधान है।
उनके यहां कितने भूतपूर्व सैनिकों से हाउस टैक्स लिया जा रहा है। हाउस टैक्स में पूरा छूट देना ठीक रहेगा या कुछ प्रतिशत ही छूट दिया जाना चाहिए।
प्रमुख सचिव ने नगर आयुक्तों से एक माह के अंदर पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव कहते हैं कि अभी इस पर विचार किया जा रहा है। नगर निगमों से ब्यौरा मिलने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।