{"_id":"5d33786a8ebc3e6cc92d66a2","slug":"scene-recration-will-be-today-of-death-of-maneger-of-midland-hospital-lucknow-news-lko471892748","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सवाल पर परिवारीजनों ने साधी चुप्पी, आज होगा रिक्रिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सवाल पर परिवारीजनों ने साधी चुप्पी, आज होगा रिक्रिएशन
विज्ञापन
पुलिस के सवाल पर विश्वजीत के परिवारीजनों ने साधी चुप्पी, आज होगा सीन रिक्रिएशन
गोमतीनगर के विश्वास खंड-3 निवासी विश्वजीत सिंह पुंडीर की मंगलवार रात को छत की बालकनी से गिरने से मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि शुरूआती पड़ताल में पुलिस को हादसा ही नजर आया।
शनिवार को पुलिस ने इस मामले में परिवारीजनों और नौकर से पूछताछ की। परिवारीजनों ने चुप्पी साध ली है।
पुलिस ने घटना का रिक्रिएशन करने के लिए फोरेंसिक टीम को पत्र भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को दोपहर बाद रिक्रिएशन कराया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, शनिवार देर शाम पूछताछ के लिए पुलिस टीम विश्वजीत सिंह के घर गई थी।
मां मंगला उर्फ संदेश, भाई इंद्रजीत, भाभी पूनम सिंह और नौकर विकास से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान परिवारीजनों ने चुप्पी साधे रखी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मां और भाई ने पुलिस से कहा कि जिस दिशा में पड़ताल कर रहे हैं। वह सही है। पूरा उम्मीद है पुलिस सही विवेचना करेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को वह विश्वजीत की अस्थियां विसर्जित करने वाराणसी जाएंगे।
पुलिस की ओर से किए गए सवाल
पुलिस टीम ने इंद्रजीत से पूछा कि विश्वजीत के कमरे में कौन लोग थे? भाई चुप रहा। इसके बाद किस पर हत्या करने का संदेह है? इसका भी जवाब पुलिस को नहीं मिला। पुलिस ने नौकर से पूछा कि विश्वजीत रात में कहीं गया था? नौकर ने भी कोई जवाब नहीं दिया। सवाल करने से पहले ही विश्वजीत की मां ने कहा कि आप लोग विवेचना करें। आप सही दिशा में जा रहे हैं। हमें कोई आपत्ति नहीं है। इंद्रजीत ने भी इसका समर्थन किया।