फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SBI field officer's body found hanging in bathroom in Gonda.

गोंडा: एसबीआई के फील्ड अफसर का बाथरूम में रस्सी के सहारे लटकता मिला शव

Sat, 15 Feb 2020 06:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
SBI field officer's body found hanging in bathroom in Gonda.
अंकुर चौधरी - फोटो : amar ujala

एसबीआई की सीसामऊ शाखा में तैनात फील्ड अफसर का शव आवास विकास कालोनी स्थित किराए के मकान के बाथरूम में रस्सी के सहारे लटकता मिला है। फील्ड अफसर की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


लखनऊ के अलीगंज की रहने वाली किरन बाला ने बताया कि उनका बेटा अंकुर चौधरी (35) पुत्र ज्ञान प्रकाश चौधरी गोंडा के सीसामऊ शाखा में फील्ड अफसर के पद पर तैनात था। वह शहर के आवास विकास कॉलोनी के तिकोनिया पार्क के समीप किराए के मकान में रहता था। उसके साथ उसका नौकर रमेश भी रहता था।
विज्ञापन


अंकुर की मां के मुताबिक, शुक्रवार देर रात अंकुर का शव मकान के बाथरूम में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला। बैंक प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंकुर की मां किरन बाला ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे की हत्या करने के बाद शव को लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरन बाला ने बताया कि अंकुर के शाखा प्रबंधक एमएन वर्मा उनके घर शुक्रवार की देर रात गए थे। उनका कहना है कि बैंक में 72 लाख का लोन का मामला था जिसे लेकर बैंक प्रबंधक और अंकुर के बीच कुछ विवाद चल रहा था।

शाखा प्रबंधक ने मुलाकात पर दी ये सफाई

शाखा प्रबंधक एमएन वर्मा ने बताया कि अंकुर चौधरी अवकाश पर थे। पिछले तीन दिनों से बैंक नहीं आ रहे थे। इसी संबंध में बात करने के लिए मैं अंकुर के घर गया था। किरन बाला ने बताया कि उनकी बहू मंजू वर्मा बछरावां में आयुष चिकित्सक के पद पर तैनात है।

सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार व कोतवाल नगर आलोक राव ने लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed