{"_id":"5e29a2af8ebc3e7d67114406","slug":"sayed-zareen-gives-application-against-waseem-rizvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: डिबेट के दौरान अभद्र टिप्पणी करने पर सैयद जरीन ने वसीम रिजवी के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: डिबेट के दौरान अभद्र टिप्पणी करने पर सैयद जरीन ने वसीम रिजवी के खिलाफ दी तहरीर
Thu, 23 Jan 2020 07:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून और एनसीआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सैयद जरीन ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ के घंटाघर में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। इसी पर चर्चा के दौरान वसीम रिजवी ने आरोप लगाया कि ये महिलाएं कांग्रेस व टुकड़े-टुकड़े गैंग के लिए पैसे लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
वसीम रिजवी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी की। जिससे नाराज सैयद जरीन ने बुधवार देर रात उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।
इसके अलावा, बृहस्पतिवार को जारी किए गए बयान पर वसीम रिजवी ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। जिस पर कुछ सुन्नी महिलाएं अवैध रूप से कब्जा कर प्रदर्शन कर रही हैं। जमीन का मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। उन महिलाओं को अगर प्रदर्शन करना है तो धरनास्थल पर करें या फिर टीले वाली मस्जिद पर बनी अवैध मस्जिद पर करें। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अपनी जमीन पर ऐसे किसी भी धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रशासक लखनऊ के जिलाधिकारी हैं। बोर्ड की तरफ से जिलाधिकारी को जमीन खाली करवाने का निर्देश पत्र लिखकर दे दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना ठाकुरगंज में तहरीर भी दी गई है।