फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   say , talaak talaak talaak to wife to refusal for bullet byke

दहेज में बुलेट न मिली तो ससुराल जाकर पत्नी से बोला- तलाक तलाक तलाक

Sun, 09 Jan 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
say , talaak talaak talaak to wife to refusal for bullet byke
लखनऊ। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये न मिलने पर एक व्यक्ति ने नवविवाहिता पत्नी को चिनहट में उसके मायके आकर तीन तलाक बोल दिया। मामले में एसीपी गोमतीनगर के निर्देश पर चिनहट कोतवाली में पति व सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

चिनहट के कंचनपुर मटियारी, आदर्श नगर में रहने वाली हसीना बानो का निकाह 14 मार्च 2021 को मोहम्मद सगीर निवासी बाबागंज, थाना घुंघटेर, बाराबंकी से हुआ था। हसीना के मुताबिक, उसके पिता ने शादी में काफी दहेज दिया था, मगर वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिनों बाद ही दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग होने लगी। न मिलने पर उसकी पिटाई की गई। हसीना ने मायके वालों को जानकारी दी तो पिता उसकी ससुराल वालों से बात करने गए। ससुराल वालों ने हसीना को साथ रखने से मना कर दिया। इस पर वह पिता के साथ मायके चली आई।
विज्ञापन

मायके वालों ने बातचीत के लिए 19 अक्तूबर 2021 को पति व ससुराल वालों को बुलाया था। सगीर अपने पिता मो. शफीक व मां शफीकुन निशा के साथ आया। काफी समझाने पर भी सगीर व उसके माता-पिता दहेज की मांग पूरी किए बिना हसीना को साथ रखने को तैयार नहीं हुए। हसीना ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो सगीर गुस्से में चीखते हुए उसे तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलने के साथ ही हसीना व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीना के मुताबिक, उसने 19 अक्तूबर 2021 को ही चिनहट कोतवाली में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव से शिकायत के बाद पुलिस ने हसीना की तहरीर पर पति सगीर, ससुर मो. शफीक, सास शफीकुन निशा, जेठ शब्बीर, जेठानी जमीला, ननद रुकैया व सबीहा के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवेचना उपनिरीक्षक सुनील मौर्य को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed