{"_id":"6225bd5e41edb636120cea61","slug":"savy-app-will-help-consumers-in-power-crisis-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अब घर बैठे दो घंटे में दूर होगी बिजली की शिकायत, नहीं लगाने पड़ेंगे उपकेंद्र के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अब घर बैठे दो घंटे में दूर होगी बिजली की शिकायत, नहीं लगाने पड़ेंगे उपकेंद्र के चक्कर
Mon, 07 Mar 2022 01:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:37 PM IST
सार
‘सेवी’ एप की मदद से 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज होते ही मुख्य अभियंता से लाइनमैन तक पहुंच जाएगी। अप्रैल से सुविधा शुरू होने से उपभोक्ताओं को उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्विस केबल टूटने, पोल से तार ढीला होने जैसी बिजली संबंधी समस्याओं के लिए जल्द ही आपको उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लाइनमैन दो घंटे में इनका निदान कर उच्च अफसरों को रिपोर्ट भी दे देगा। ऐसा कस्टमर केयर के 1912 नंबर के एप ‘सेवी’ से संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
अप्रैल से यह सुविधा शुरू होने के बाद 1912 नंबर पर उपभोक्ता की शिकायत दर्ज होते ही मुख्य अभियंता से लेकर लाइनमैन तक पहुंच जाएगी। अभी तक यह शिकायत सिर्फ अवर अभियंता तक पहुंचती है। नए सिस्टम में लाइनमैन व उपकेंद्र ऑपरेटर तक भी सूचना जाएगी। इसके लिए दो कर्मचारी ‘सेवी’ एप डाउनलोड करेंगे। वहीं, उपकेंद्र पर कंप्यूटर सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसे चलाने वाले ऑपरेटर के सहारे ही लाइनमैन रिपोर्ट भेज सकेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट फोन है जरूरी
संविदा कर्मचारी नेता पंकज सिंह परमार घाटमपुरिया ने कहा कि अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि स्मार्ट फोन की व्यवस्था कैसे होगी। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि उनका महीने में करीब हजार रुपये तक खर्च बढ़ जाएगा। प्रबंधन को इसे उठाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती) विपिन जैन ने कहा कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं के हित में ‘सेवी’ एप योजना ला रहा है। शिकायत एवं निदान रिपोर्ट का आदान-प्रदान हो सके, इसके लिए कर्मचारियों को संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।