{"_id":"5b0282614f1c1be3408b6c6e","slug":"savitribai-phule-addressed-a-programme-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान व आरक्षण बचाने के लिए भाजपा सांसद ने किया संघर्ष का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान व आरक्षण बचाने के लिए भाजपा सांसद ने किया संघर्ष का ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 May 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि देश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नमो बुद्धाय जन सेवा समिति संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए व्यापक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
सावित्री बाई फुले रविवार को यहां आरडीएसओ के ऑडिटोरियम में नमो बुद्धाय जन सेवा समिति की ओर से संविधान एवं आरक्षण बचाओ सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने प्रमोशन में आरक्षण बहाल करने, दलित एक्ट को प्रभावी बनाने के लिए अध्यादेश लाने, सरकारी विभागों में आरक्षण संबंधी रोस्टर लागू करने और न्यायपालिका व रक्षा सेवा में आरक्षण की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग की 27 फीसदी और अनुसूचित जाति, जनजाति की 23 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू की जाए।
सम्मेलन में परती व बंजर जमीन को भूमिहीनों व गरीबों के नाम करने, जाति आधारित जनगणना कराने, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण रोकने, अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने वालों पर राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई करने, झुग्गी-झोपड़ी वालों के पुनर्वास की व्यवस्था करने, बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई गई। संविधान विशेषज्ञ सुबचन राम समेत कई नेताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन