फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saved life of child by taking out grain from breathing pipe

सांस की नली में फंसा दाना निकाल बचाई बच्चे की जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
saved life of child by taking out grain from breathing pipe
लखनऊ। केजीएमयू के चिकित्सक ने दो साल के बच्चे के मुंह में फंसे भुट्टे के दाने को निकाल कर उसकी जान बचाई। यह दाना फेफड़े और दिल के करीब अटका हुआ था। हरदोई निवासी दो साल का बच्चा घर में खेलते समय मक्के का दाना निगल लिया। वह लगातार रो रहा था, उसकी सांस भी फूलने लगी। परिजन स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां बच्चे की हालत गंभीर बताकर केजीएमयू रेफर कर दिया गया। 17 जून की शाम यहां आने पर सिटी स्कैन किया गया तो पता चला कि दाना सांस की नली में फंसा हुआ है। कोविड-19 की जांच के बाद बच्चे को पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग भेजा गया। यहां अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश और ईएनटी विभाग के डॉ. अभिषेक सिंह ने ब्रोंकोस्कॉपी से दाने को निकाला। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। वेद प्रकाश ने बताया कि भुट्टेे के दाना ऐसी जगह अटका हुआ था, जिसे निकालने में देरी होनेे पर बच्चे की जान को खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed