फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saudi Arab cancels Visa of Indian travellers because of corona virus.

कोरोना वायरस का आतंक: सऊदी अरब ने भारत से आने वाले यात्रियों का वीजा किया निलंबित

Thu, 27 Feb 2020 07:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arab cancels Visa of Indian travellers because of corona virus.
वीजा निरस्त होने के बाद परेशान यात्री। - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के चलते सऊदी अरब ने भारत सहित कई देशों के यात्रियों का वीजा निलंबित कर दिया जिससे कई भारतीय सऊदी अरब की यात्रा नहीं कर सके।

विज्ञापन


वीजा निलंबित होने से यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एयरपोर्ट अफसरों व सीआईएसएफ के जवानों द्वारा समझाने पर वह माने।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि वीजा अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है पर अनिश्चितकालीन है। अफसरों ने बताया कि सऊदी अरब के अगले आदेश तक उमरा और विजिट वीजा वाले यात्री वहां नहीं जा सकेंगे जबकि अन्य वीजा धारक पहले की तरह ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए भेजे गए 100 नमूने निगेटिव
कोरोना वायरस संक्रमित होने के संदेह में अब तक जांच के लिए भेजे गए 101 नमूनों में से 100 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के स्टेट कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक चीन से आए 1896 यात्रियों को अब तक कोराना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में डब्लूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने स्क्रीनिंग की है। इन्हें घर पर ही निगरानी (होम आईसोलेशन) में रहने के निर्देश दिए हैं।

एयरपोर्ट पर बुधवार तक कुल 4839 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। वहीं 15 जनवरी के बाद यूपी आने वाले 1239 यात्री निगरानी के 28 दिन पूरा कर चुके हैं। सोमवार तक नेपाल-भारत सीमा पर चीन या अन्य कोरोना वायरस संक्रमित देशों से यूपी आने वाले अब तक कुल 7.84 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed