फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   satkhanda palace in lucknow

सतखंडा पैलेस: पढ़ें, क्या है इस खूबसूरत इमारत की बदकिस्मती

Wed, 13 Nov 2013 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
satkhanda palace in lucknow

लखनऊ की शाही इमारतें मध्य युग की अंतिम अध्याय की वो प्रभावशाली इमारतें हैं जिन पर इंडोसिरेसिनिक वास्तु कला का पूरा असर है।

विज्ञापन


नवाब सआदत अली खां ने अपने शासन काल में जो भवन बनवाए, वे फ्रांसीसी तथा इतालबी स्थापत्य में ढले हुए हैं। ऐसी ही एक खूबसूरत इमारत है सतखंडा।

हुसैनाबाद स्थित सतखंडा पैलेस को अवध के तीसरे बादशाह मुहम्मद अली शाह ने 1842 में बनवाया था।

इसकी खूबी यह है कि इसकी हर मंजिल पर कोण बदल गए हैं और मेहराबों की बनावट भी बदल गई है।

बादशाह चाहते थे कि इस ऊंचे भवन की छत से लखनऊ की शाही इमारतों के वे झुंड देखे जा सकें, जो उस जमाने में बेबीलोन को मात करते थे।

मुहम्मद अली शाह 8 जुलाई 1837 को अवध के तख्ते सल्तनत पर बैठे थे और उसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने नवाब आसफुद्दौला के निवास स्थान, दौलतखाना कदीम के पास अपने हुसैनाबाद की बुनियाद डाल दी थी।

उन्होंने कई खूबसूरत इमारतें बनवाईं लेकिन अफसोस कि वह सतखंडा को बने हुए नहीं देख सके। नवाब नौखंडा पैलेस, जुम्मा मस्जिद और बारादरी भी नहीं देख पाए थे।

नवाबी दस्तूर था कि जिस इमारत को बनवाने वाला बीच में मर जाता था, तो उसे मनहूस करार देकर उसे ज्यों का त्यों ही छोड़ दिया जाता था।

भले ही यह इमारत आज खंडहर में तब्दील हो रही हो लेकिन इसकी खूबसूरती के मायने कहीं से भी कम नजर नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed