फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Satish Mahana corona positive

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सहित 664 पॉजिटिव, 11 की मौत

Sun, 30 Aug 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Satish Mahana corona positive
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सहित 664 पॉजिटिव, 11 की मौत
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सहित 664 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राजधानी में कोरोनावायरस की संख्या 26035 हो गई है।
वहीं, 11 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें तीन राजधानी के हैं और 8 गैरजनपदों के हैं। उधर, 680 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 18755 हो गई है।
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बुखार होने शुक्रवार को कोरोना जांच कराई। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों से सलाह लेने के बाद वह होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने ट्विटर के जरिए खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है।
कई मंत्री आ चुके चपेट में, दो की गई जान
सरकार के कई मंत्री वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी आइसोलेशन में हैं। जबकि कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह अब ठीक हो चुके हैं। जबकि होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed