{"_id":"5c515c90bdec22739c3fdd19","slug":"satish-chandra-mishra-on-bjp-s-step-over-ram-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर भाजपा की सक्रियता चुनावी स्टंट, गठबंधन से डर गए हैं भाजपाई: बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर भाजपा की सक्रियता चुनावी स्टंट, गठबंधन से डर गए हैं भाजपाई: बसपा
Wed, 30 Jan 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : self
भाजपा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि न्यास की गैर विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण की अनुमति वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में डालने को बसपा ने एक चुनावी स्टंट करार दिया।
विज्ञापन
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं इसलिए भाजपा को भगवान राम की याद आ रही है।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपाई डर गए हैं। इसलिए कभी बसपा सुप्रीमो मायावती को तो कभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ ऊलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें पता है कि इस चुनाव में यूपी में गठबंधन की बड़ी जीत होगी। इसलिए वह परेशान हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि गठबंधन को राजनीतिक विश्लेषक भाजपा के लिए बड़ी चुनौती मान रहे हैं। उनका कहना है कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए आगामी चुनाव में 2014 के चुनाव का प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन