फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar MLA handed over electric chalk machine to 12 potters

Lucknow News: सरोजनीनगर विधायक ने 12 कुंभकारों को सौंपे इलेक्ट्रिक चाक मशीन

Fri, 20 Sep 2024 07:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar MLA handed over electric chalk machine to 12 potters
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को नटकुर में 12 कुंभकारों को इलेक्टि्रक चाक मशीन प्रदान कीं। विधायक ने गोडवा, हुलासखेड़ा, भटगांव, हाजीपुर सहित 14 समीपवर्ती गावों के निवासियों की मांग पर सई नदी में संचालन के लिए एक नाव भी उपलब्ध कराई। इसके माध्यम से गोडवा से हैरानी के बीच की दूरी नौ किमी तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने नटकुर के पूर्व प्रधान पवन सिंह के आग्रह पर गांव में पांच सोलर लाइटें लगवाने, सड़क निर्माण और क्रिकेट किट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। भाजपा सदस्यता अभियान (ग्रामीण) की समीक्षा कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम की है। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके सहयोग और समर्थन से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र सदस्यता अभियान में जिले और प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अग्रणी रहेगा। इस दौरान विधायक ने बताया कि 25 सितंबर को सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथों पर वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आशियाना स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने पदोन्नति व अन्य विभागीय मांगों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने मेधावियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने श्री 1008 महावीर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना में आयोजित दशलक्षण पर्व में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article