फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saras Kanpur zoo shift from Samaspur bird sanctuary

Lucknow News: समसपुर पक्षी विहार से सारस कानपुर चिड़ियाघर शिफ्ट

Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Saras Kanpur zoo shift from Samaspur bird sanctuary
सलोन (रायबरेली)। अमेठी निवासी आरिफ के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में आए सारस को शनिवार को समसपुर पक्षी विहार से प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) शिफ्ट कर दिया गया। लखनऊ और अमेठी से आई टीम ने रेस्क्यू कर विशेष वाहन से उसे कानपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


अमेठी के जामो के मंडखा गांव के आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांव पहुंचकर दोनों के बारे में जानकारी हासिल की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने 21 मार्च को सारस को अमेठी से समसपुर पक्षी विहार शिफ्ट कर दिया था। अगले दिन सारस अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद देर रात वह पांच किमी. दूर विसइया में होमगार्ड सतीश कुमार के घर पर मिला।
विज्ञापन

सारस के गायब होने को उच्चाधिकारियों ने लापरवाही मानी। इसके बाद उसे कानपुर चिड़ियाघर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। शनिवार को लखनऊ चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. विजेंद्र यादव और अमेठी वन विभाग की टीम विशेष वाहन से रेस्क्यू कर सारस को लेकर कानपुर रवाना हो गई। समसपुर पक्षी विहार के वन क्षेत्राधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि सात सदस्यीय टीम सारस को कानपुर ले गई है। उधर, प्राणि उद्यान कानपुर के रेंजर नावेद इकराम ने बताया कि सारस सकुशल चिड़ियाघर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed