सारा के भाई पर जानलेवा हमला, देर रात थाने पहुंची सीमा सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा सिंह के भाई हर्ष पर शनिवार रात जानलेवा हमला हुआ। जिसकी शिकायत दर्ज कराने सारा की मां सीमा सिंह देर रात लगभग दो बजे गोमतीनगर थाने पहुंची।
थाने पहुंची सारा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे हर्ष पर दिल्ली के जनकपुरी इलाके में शनिवार रात आठ बजे जानलेवा हमला हुआ। सीमा का आरोप है कि यह हमला अमरमणि व उसके बेटे अमनमणि ने करवाया।
वहीं, सारा सिंह की बड़ी बहन नीति सिंह का कहना है कि हर्ष को सारा सिह का सामान देने के लिए बुलाया गया था, जब वह वहां पहुंचा तब उस पर 10 से 12 लोगों ने हमला कर दिया, उसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया।
नीति सिंह के अनुसार, हमला कराने वाला मनोज गोयनका अमरमणि की बेटी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। मनोज फिरोजाबाद का रहने वाला है जो कि तेल का कारोबार करता है।
गौरतलब है कि सीमा, बेटी सारा की मौत का सच सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। सारा सिंह की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में 9 जुलाई एक एक्सीडेंट में हो गई थी।