फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sanyukta rajya pravesh pareeksha employees are unhappy over cutting of PF

यूपी: संयुक्त राज्य प्रवेश परीक्षा परिषद के कर्मियों ने सचिव को लिखा पत्र, पीएफ के बकाया अंशदान की वेतन से कटौती से रोष

Tue, 05 Apr 2022 02:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

संयुक्त राज्य प्रवेश परीक्षा परिषद में कर्मचारियों ने लिखे पत्र में कहा है कि वर्ष 2012 से 17 के बीच का परिषद ने सिर्फ नियोक्ता अंशदान जमा किया है। कर्मचारियों का अंशदान अब उनसे वसूलने का आदेश दिया गया है, जो गलत है। समय से पीएफ कटौती न करना विभाग की गलती है।

विज्ञापन
sanyukta rajya pravesh pareeksha employees are unhappy over cutting of PF
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त राज्य प्रवेश परीक्षा परिषद में कर्मचारियों ने वर्ष 2012 से 2017 के बीच का पीएफ अंशदान वेतन से अब काटे जाने पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि पहले तो परिषद प्रशासन कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा ही नहीं दे रहा था।

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि आयुक्त के 2007 में दिए आदेश पर परिषद से वर्ष 2012 से पहले का नियोक्ता व कर्मचारी दोनों का अंशदान जमा करा लिया गया, लेकिन 2017 तक की बकाया राशि की वसूली कर्मचारियों से करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने इस पर एतराज जताते हुए परिषद के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक वर्ष 2012 से 17 के बीच का परिषद ने सिर्फ नियोक्ता अंशदान जमा किया है। कर्मचारियों का अंशदान अब उनसे वसूलने का आदेश दिया गया है, जो गलत है। समय से पीएफ कटौती न करना विभाग की गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिषद के सचिव राम रतन का कहना है कि इसमें कोई गलत नहीं हो रहा। कर्मचारियों का अंश ही उनसे जमा कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed