फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sant Sammelan in Ayodhya today

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले, कोर्ट व समझौते से नहीं बना राम मंदिर तो लाएंगे कानून

Sat, 15 Jun 2019 08:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sant Sammelan in Ayodhya today
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य व मणिरामदास की छावनी के श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने राममंदिर निर्माण के मुद्दे पर कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं पहला सुप्रीम कोर्ट का निर्णय और दूसरा बातचीत का। जब इन दोनों से समाधान नहीं निकलेगा तो कानून बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि मैं डिप्टी सीएम से पहले रामभक्त के साथ-साथ कारसेवक भी हूं। अब बहुत जल्द हमारा संकल्प व स्वप्न साकार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां भी बात प्रारंभ होती है वह राममंदिर निर्माण से ही शुरू होती है। जब तक प्रस्तावित राममंदिर के शिखर पर कलश स्थापित नहीं हो जाता, यह चर्चा चलती रहेगी। संतों के आशीर्वाद से ही मोदी सरकार ने दूसरी पारी शुरू की है।
विज्ञापन


एक समय था जब सुनवाई लगातार टाली जा रही थी, आज सुनवाई चल रही है और बातचीत भी हो रही है। मध्यस्थता के लिए एक पैनल बनाया गया है जो सुलह-समझौते का प्रयास कर रहा है। यदि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले व बातचीत से यह मामला हल नहीं होता तो कानून बनाकर भी राममंदिर निर्माण का रास्ता बनाएंगे, लेकिन किसी भी कीमत पर बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों का जैसा भी आदेश होगा, पार्टी उसी के अनुसार काम करेगी। उन्होंने संतों को आश्वस्त किया कि सिर्फ अयोध्या ही नहीं देश के अन्य कई मंदिर बनने जा रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर, मोदी है तो मुमकिन है...

इससे पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह खुद राम भक्त हैं व अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवाने के समर्थक हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी है तो हर नामुमकिन भी मुमकिन है और जल्द ही अयोध्या में भव्य राममंदिर बनेगा।

मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। पहले सुनवाई की प्रक्रिया सुस्त थी लेकिन अब रफ्तार पकड़ चुकी है। उम्मीद है कि जल्द फैसला आएगा। शिवसेना प्रमुख के आगमन पर उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी व मथुरा तीर्थ स्थल हैं। यहां किसी के आने पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए।

समाज को बांटकर घटिया राजनीति करने वालों का हुआ अंत
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का स्पष्ट संदेश है कि समाज को बांटकर घटिया राजनीति करने वालों को जनता ने सबक सिखाया है। इस चुनाव में 51 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं पार्टी का लक्ष्य 60 प्रतिशत वोटों का है।

राम मंदिर निर्माण होने पर ही अयोध्या आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सम्मेलन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, जब राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे। उन्होंने कहा अगली बार जब महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव मनाएंगे तब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका होगा। अयोध्या हमारी थी हमारी है और हमारी ही रहेगी। आने वाले 6 दिसंबर 2019 को हम किसी निर्णायक परिस्थिति के दर्शन करेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने घर में जय श्री राम की एक माला जरूर जपे।

इसके अलावा, अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि अब एक साल के भीतर राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए।

जगद्गुरु स्वामी विश्वेश तीर्थ ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए यह अनुकूल वक्त है। विधेयक लाकर एक साल में मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए।

आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि रामभक्तों के साथ अब रामभक्ति का भी विकास होना चाहिए। राममंदिर संतों व रामभक्तों की शक्ति से बनेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी शिरडी जाते हैं अयोध्या नहीं आते। उन्हें रामलला ने प्रधानमंत्री बनाया है शिरडी वाले ने नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed