फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanskrit talent search competition

Lucknow News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

Sat, 24 Aug 2024 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit talent search competition
कटरा (श्रावस्ती)। चंद्रभान संस्कृत शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कटरा में शनिवार संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी पुरातन भाषा है। इसके उन्नयन के लिए हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान आयोजित संस्कृत बाल गीत प्रतियोगिता में नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज गिलौला की शर्वा मिश्रा प्रथम, चन्द्रभान संस्कृत शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तेंदुआ पंडित कटरा के अंकित विश्वकर्मा द्वितीय, सीआरवी इंटर कॉलेज कटरा की पूजा तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

संस्कृत गद्य वाचन प्रतियोगिता में सीआरवी की प्रियंका पांडेय प्रथम, नेहरू स्मारक के अजय कुमार शुक्ला द्वितीय व सीआरवी की नेहा पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चन्द्रभान संस्कृत शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिवा सिंह प्रथम, रितीक कशौधन द्वितीय व इसी विद्यालय के रौनक गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान डीआईओएस मिथिलेश कुमार, सतेश्वर प्रसाद तिवारी, श्यामंता प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना लाल यादव, मुकेश विश्वकर्मा, रवि शास्त्री, आचार्य देवमणि पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed