फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Singh addressed Chankya Vichar Sammelan in Lucknow.

चाणक्य विचार सम्मेलन: संजय सिंह बोले- यूपी में किसी जाति या धर्म की नहीं, 24 करोड़ लोगों की सरकार बनेगी

Sun, 03 Oct 2021 09:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Oct 2021 09:35 PM IST
सार

चाणक्य सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा एक धोखा है। योगी सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
Sanjay Singh addressed Chankya Vichar Sammelan in Lucknow.
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाणक्य ने दुनिया में पहली आम आदमी की सरकार दी। एक ऐसी अर्थव्यवस्था, एक ऐसी अर्थनीति का उन्होंने खाका खींचा जिसमें यह कहा गया कि जनता का पैसा जनता के उपयोग में आना चाहिए। उन्होंने निरंकुश सत्ता के खिलाफ संघर्ष करके अपने परिवार या जाति के किसी व्यक्ति को राजा नहीं बनाया, बल्कि एक सामान्य व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर बैठाया। दुर्भाग्य से आज उत्तर प्रदेश में जो सरकार चल रही है वो प्रतिशोध के आधार पर चल रही है।

विज्ञापन


यह सरकार जाति और धर्म के बंटवारे की राजनीति के आधार पर चल रही है। इस सरकार में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से खुशी दुबे, रेखा अग्निहोत्री, शांति दुबे, क्षमा दुबे एक बच्चे के साथ जेल में सड़ रही हैं। बिकरू कांड में इन पर प्रतिशोध की भावना से कई धाराओं में मुकदमा लिख दिया गया। नफरत और प्रतिशोध की भावना से न देश आगे बढ़ सकता है और न प्रदेश। रविवार को ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय के नेतृत्व में गांधी भवन में आयोजित चाणक्य विचार सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन के जरिये हम एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो वह 24 करोड़ लोगों की सरकार बनेगी। किसी जाति और धर्म की सरकार नहीं बनेगी। इसीलिए हम खुलकर कहते हैं कि जाति-धर्म का हमारा कोई वोट बैंक नहीं है, बल्कि हमारा वोट बैंक उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ लोग हैं।  इसीलिए हम कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी और हम बकाया बिजली बिलों की होलिका जलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम चाणक्य के विचार के मुताबिक ऐसी अर्थनीति लेकर आएंगे, जिसमें प्रदेश के बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करके यूपी के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का काम करेंगे। यहां भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह एसी वाले कमरों में पढ़ाई होगी। बच्चों के खेलने के लिए मैदान और स्वीमिंग पूल होंगे।

घोटालों का मामला उठाया

संजय सिंह ने जाति विशेष के खिलाफ बढ़े अपराधों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। कहा- बिकरू कांड में एक साल से चार महिलाओं को प्रतिशोध की भावना से जेल में सड़ाने, प्रभात मिश्रा के फर्जी एनकाउंटर, क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी और तीन बार के लोकप्रिय विधायक नृपेंद्र मिश्र की हत्या का मामला उठाया।

कोरोना काल में थर्मोमीटर, ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर खरीद सहित जलजीवन मिशन में हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला उठाया। इससे खीझ कर सरकार मुझ पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने में जुट गई। योगी जी अब तक मुझ पर राष्ट्रदोह सहित 17 मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। मैं साफ कहना चाहता हूं कि सरकार 17 नहीं मुझ पर 1700 मुकदमे दर्ज करा ले, लेकिन मैं उसके हर भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।

संजय सिंह ने सम्मेलन में आए लोगों का आह्वान किया कि लोग चाणक्य के विचारों को अंगीकार करके 2022 के विधानसभा चुनाव में निरंकुश योगी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed