फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sangh meeting in varanasi

संघ ने कहा, जिताऊ व अनुभवी को भाजपा दे तरजीह

Sat, 15 Feb 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, वाराणसी, लखनऊ
ब्यूरो/ अमरउजाला, वाराणसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
sangh meeting in varanasi

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के चयन में राष्ट्रीय

विज्ञापन
स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पहले से ज्यादा दखलंदाजी रहेगी।

इसके संकेत संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को मिले। संघ सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन करते समय विशेष सावधानी बरतने की संघ की ओर से भाजपा को नसीहत दी गई है।

उम्रदराज प्रत्याशियों को लोकसभा की बजाय राज्यसभा में भेजने की भी सलाह दी गई है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की भी बंद कमरे में संघ प्रमुख मोहन राव भागवत से मुलाकात हुई।

सूत्रों की मानें तो लंबी मंत्रणा में संघ प्रमुख ने जिताऊ और अनुभवी प्रत्याशियों को तरजीह देने की बात कही है। खासकर युवाओं और महिलाओं को पहले से ज्यादा हिस्सेदारी पर भी चर्चा हुई।

हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. वाजपेयी ने संघ प्रमुख से मुलाकात के दौरान किसी भी राजनीतिक चर्चा से इनकार किया।

हां, उन्होंने यह जरूर कहा कि निर्विवाद छवि वाले जिताऊ और अनुभवी युवाओं और महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता दी जाएगी। बकौल वाजपेयी, मैं प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से नहीं, बल्कि संघ के स्वयंसेवक की हैसियत से संघ प्रमुख से मिला।


कई विषयों पर उनसे चर्चा भी हुई मगर राजनीतिक विषय चर्चा से दूर रहे। वहीं, संघ प्रमुख ने प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक कर संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर सामूहिक चर्चा की।

पूर्वोत्तर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे कार्यक्रमों को लक्ष्य तक पहुंचाने में आ रही कठिनाइयों के बारे में भी स्वयंसेवकों से चर्चा की।

इस बैठक में कानपुर प्रांत के प्रचारक आनंद कुमार, अवध प्रांत के प्रचारक संजय कुमार, काशी प्रांत के अभय कुमार और गोरक्ष प्रांत के अनिल कुमार शामिल थे।

शाम को संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रेशखर, मनोज कांत और धर्मपाल के साथ अलग-अलग विषयों पर मंत्रणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed