फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sangeet som and suresh rana hearing in front nsa board

बोर्ड के हाथ में सोम और राणा की किस्मत!

Thu, 10 Oct 2013 12:14 PM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
sangeet som and suresh rana hearing in front nsa board

मुजफ्फरनगर दंगे में लोगों को भावना भड़काने व उन्हें हिंसा के लिए उकसाने के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा को बुधवार को उच्च अदालत की एनएसए एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह, अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति एसएन सहाय और न्यायमूर्ति खेमकरन के बोर्ड ने आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद जिले के डीएम व एसएसपी का पक्ष जाना।
विज्ञापन


बोर्ड ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद अभी कोई फैसला नहीं दिया है। अगर बोर्ड एक पेशी के बाद ही कोई फैसला लेता है तो वह इसे एक दिन बाद जारी करेगा। बोर्ड अपनी राय सरकार को भेजेगा, जिस पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें-फोटो गैलरी में देखें दोनों आरोपी विधायकों की पेशी

शाम साढ़े चार बजे के बाद शुरू हुई सुनवाई एक घंटे से अधिक चली। एसएसपी मुजफ्फरनगर एचएन सिंह ने बताया कि सुनवाई के बाद विधायकों को लखनऊ जेल भेजा गया है।

आईजी कारागार आरपी सिंह ने कहा कि शाम ढल जाने की वजह से सुरक्षा कारणों से उन्हें लखनऊ जेल लाया जाने का फैसला किया गया होगा।

आईजी ने कहा कि इस बात की संभावना है कि दोनों को गुरुवार को मुजफ्फरनगर पुलिस अपने साथ ले जाएगी।

गौरतलब है कि बोर्ड के समक्ष मुजफ्फरनगर से पकड़े गए भाजपा विधायकों के साथ ही शामली में इसी मामले में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य को पेश किया जाना था पर बुधवार को इनमें से सिर्फ दोनों विधायकों को यहां लाया जा सका।

लखनऊ की हर हलचल जाने बस इस क्लिक पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed