फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samwad 2025: 'Samwad' introduced untouched aspects of art politics society and films

Samwad 2025: कला, समाज और फिल्मों के अनछुए पहलुओं से 'संवाद' ने कराया रूबरू, शख्सियतों ने बेबाकी से रखी बातें

Thu, 17 Apr 2025 09:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 09:23 PM IST
सार

सनातन व अध्यात्म की शक्ति से लेकर महिला सशक्तीकरण व नेतृत्व तक। उत्तर प्रदेश को दंगों, बीमारू राज्य की छवि व माफिया से मुक्त कर अग्रिम पंक्ति में लाने के संघर्ष से लेकर शौर्य व पराक्रम की दास्तान तक। शिक्षा व बॉलीवुड के बदलते स्वरूप से लेकर सैंड आर्ट व रंगोली जैसी इंस्टॉलेशन आर्ट में कीर्तिमान व विश्व रिकॉर्ड बनाने की कहानियों तक...अमर उजाला संवाद के मंच पर देश व दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखने वाली शख्सियतों ने बेबाकी से अपनी बातें रखीं।

विज्ञापन
Samwad 2025: 'Samwad' introduced untouched aspects of art politics society and films
Samwad 2025 Day 1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय संवाद का आयोजन शुरू हुआ। सुबह से ही बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्गों का जमावड़ा देखने को मिला। हर कोई अपने चहेते कलाकार, अभिनेता और शायर समेत अन्य को सुनने के लिए उत्साहित नजर आया। लोग कलाकारों के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला। पूरा ऑडिटोरियम उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। ऑडिटोरियम के बाहर सेल्फी पॉइंट पर लोगों का जमावड़ा रहा। लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। विभिन्न रंगों भरे संवाद में उद्यमी, व्यापारी, शिक्षाविद, साहित्यकार और रंगकर्मी शामिल हुए। 

विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में अप्रतिम योगदान देने वाली हस्तियों ने की चर्चा

अमर उजाला संवाद के मंच पर हस्तियों ने न केवल दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया, बल्कि उनका ध्यान नए आयामों की ओर भी आकृष्ट किया। अमर उजाला संवाद के पहले दिन उपरोक्त विषयों पर धर्म, कला, फिल्म, राजनीति, खेलकूद, समाजसेवा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाली हस्तियों ने चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओजस्वी भाषण से हुआ। उन्होंने प्रदेश की तरक्की पर अपनी बात रखी। बताया कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश की छवि कैसे बदली है। दंगायुक्त प्रदेश को कैसे दंगामुक्त बनाया। माफिया को ठिकाने लगाया और निवेशकों के जरिए प्रदेश की तरक्की के नए आयाम खोले।

यह भी पढ़ेंः- Yogi on Mafia: 'हर जिले में थी अलग सरकार': वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया पर क्या बोले योगी, किसकी छूटती थी कंपकंपी

खिलाड़ियों की राह आसान या मुश्किल विषय पर हुई चर्चा

वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व प्रदेश की मंत्री रजनी तिवारी, असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप की वजहों को बताया। यूपीसीडा के सीईओ मयूर मोहश्वरी ने प्रदेश के औद्योगिक विकास की रणनीति बताई। बॉक्सर विजेंद्र सिंह व निकहत जरीन ने खिलाड़ियों की राह आसान या मुश्किल विषय पर विचार रखे। 

यह भी पढ़ेंः- Samwad 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर बना UP की ग्रोथ का इंजन, यूपीसीडा CEO बोले- 48,000 से 1,24,000 हुई व्यक्ति की आय

जीवनशैली में छिपे हैं सेहत के राज

मशहूर शिक्षाविद प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्घे ने शिक्षा व कौशल के समन्वय को वक्त की जरूरत बताया। हेल्थ गुरू डॉ. मिक्की मेहता ने जीवनशैली में सेहत के राज छिपे हैं, इसकी गहनता पर बात की।


यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: डॉ. मिकी मेहता ने समझाया क्या है असली फिटनेस का मतलब, कैसी होनी चाहिए दिनचर्या?

यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: फिट रहना इतना भी कठिन नहीं, हंसते-हंसते और सीटी मारते हुए भी रह सकते हैं सेहतमंद

...और जब सेल्फी के लिए उमड़ पड़े लोग

सनातन धर्म और अध्यात्म विषय पर चर्चा के लिए डॉ. अनिरुद्धाचार्य मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह मंच से नीचे उतरे तो बड़ी संख्या में लोगों ने साथ में तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की। यह सुनकर वह खुद लोगों के बीच पहुंच गए। उन्होंने श्रोताओं के फोन लेकर खुद ही तस्वीरें खींची। काफी देर तक प्रशंसकों ने उन्हें घेरे रखा, लेकिन डॉ. अनिरुद्धाचार्य ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः- Aniruddhacharya: अनिरुद्धाचार्य ने क्यों कहा- जब गीता से काम न चले तो गांडीव उठाओ, पढ़ें उनकी पांच मुख्य बातें

सच्ची घटना पर कहानियों को परत दर परत खोलने का प्रयास किया...

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, कीर्ति चक्र विजेता नरेंद्र नाथ धर दुबे ने सच्ची कहानियां, कितनी सच्ची विषय पर कहानियों को परत दर परत खोलने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ेंः- Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ

छोरी-2 की अभिनेत्री, निर्देशक और संवाद लेखक ने बताई फिल्म के पीछे की कहानी

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने फिल्मों से गायब हो रहे कंटेंट पर बात की। उनके साथ छोरी-2 के निर्देशक विशाल फूरिया, संवाद लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने चुनौतियां साझा की।

यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: इस्राइल मामले में शुक्रिया कहने पहुंचीं नुसरत भरूचा, पीएम मोदी ने पूछ लिया यह मजेदार सवाल
 

शायर अजहर इकबाल और अभिनेत्री जूही बब्बर की बातों ने बटोरी तालियां

शायर अजहर इकबाल, अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी ने आधुनिक युग व कला की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया। आधुनिक युग और कला की दुनिया विषय पर अपनी बात रखने आए मशहूर शायर अजहर इकबाल ने अपनी शायरी से लोगों को न केवल गुदगुदाया बल्कि नसीहत भी दी।

यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: क्रिकेटर अजहरुद्दीन के इतने बड़े फैन कि बदल लिया अपना नाम, शायर अजहर ने साझा किया किस्सा

उन्होंने कहा कि बच्चे मां को जल्दी समझ लेते हैं, लेकिन उन्हें पिता को समझने में समय लगता है। जब तक वह पिता को समझते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है। वह लोगों को पिता की अहमियत को समझने की सीख दे गए।

यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: गंजी-चप्पल पहनकर नाटक देखने वालों से जूही बब्बर सोनी को नफरत, बोलीं- रंगमंच सलीके से देखें

रंगोली से बनाई मुख्यमंत्री की तस्वीर, देखते रह गए लोग

कार्यक्रम में रंगोली क्वीन के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय कलाकार शिखा शर्मा ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने ऑडिटोरियम के बाहर रंगोली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाई, जो लोगों को काफी पसंद आई। लोग रंगोली से बनी तस्वीर के साथ फोटो खिंचवाते दिखे। शिखा ने बताया कि उन्हें इस रंगोली को बनाने में चार घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed