फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samwad 2025 Lucknow CM Yogi Adityanath commented on Bengal violence in Amar Ujala Samvad program

Yogi on Opposition: 'जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद करें', बंगाल की घटना की तुलना कर क्या बोले सीएम योगी?

Thu, 17 Apr 2025 11:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Apr 2025 11:53 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सज चुका है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 

विज्ञापन
Samwad 2025 Lucknow CM Yogi Adityanath commented on Bengal violence in Amar Ujala Samvad program
Samwad 2025 Lucknow - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा कि जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद कीजिए 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही होता था। मुजफ्फरनगर में छह महीने तक दंगा हुआ। बरेली के लिए तो जैसे साल में चार दंगे पेटेंट हो गए थे। अलीगढ़, लखनऊ , कानपुर जैसे जिलों में दंगे होते थे। लोग डर में रहते थे, व्यापारी व्यापार करने से घबराता था। आज तो दंगा नहीं होता। आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, 'महाकुंभ को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश लोगों का आतिथ्य सत्कार पूरे भारत और 100 से ज्यादा देशों के लोगों ने देखा। ये दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लंबा चलने वाला धार्मिक आयोजन था। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में पुलिस के व्यवहार और स्वच्छता की तारीफ सभी ने की। पुलिसकर्मियों ने 16-16 घंटे तक जनता की सेवा की। अलग-अलग विभागों ने पूरे समर्पण के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश से 66 करोड़ श्रद्धालु आए। तमाम जनपदों से गुजरते हुए आए होंगे लेकिन न तो कहीं लूट की घटना हुई, न अपहरण की घटना हुई, न छेड़छाड़ की घटना हुई , न चोरी की घटना हुई। ये आतिथ्य सरकार का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ये वही यूपी था जब यहां बात-बात पर दंगे होते थे।  व्यापारी घबराते थे कि पता नहीं कब दंगा हो जाए और सामान आग की भेंट चढ़ जाए। आज प्रदेश दंगामुक्त है। सभी पर्व शांति और भव्यता के साथ संपन्न होते हैं। ईद, दिवाली, क्रिसमस, गुरुपर्व, जगन्नाथ जी की झांकी हो या खाटू श्याम की यात्रा, उत्साह और उमंग के साथ निकलते हैं।'
विज्ञापन


सीएम योगी ने बंगाल हिंसा का किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा, जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद करिए 17 के पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही होता था। कभी मुजफ्फरनगर के दंगे। छह महीने तक चला था मुजफ्फरनगर का दंगा। बरेली, साल में चार दंगे तो उनके लिए जैसे पेटेंट हो गए थे। अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर और न जाने कहां-कहां, कोई जिला ऐसा नहीं था। कोई पर्व या त्योहार आता था तो पर्व और त्योहार का उत्साह इसलिए मंद पड़ जाता था, सज्जन और शरीफ लोगों को आशंका होती थी कि पता नहीं दंगा की चपेट में कौन आ जाए। व्यापारी इसलिए व्यापार करने से घबराता था कि कब दंगा हो जाए और उसका सामान आग भेंट चढ़ जाए। आज तो दंगा नहीं होता है, आज तो उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। आज उत्तर प्रदेश हर पर्व और त्योहार को उसी उत्साह, उमंग के साथ मनाता है। क्या होली, क्या दीपावली, क्या ईद, क्या क्रिसमस, क्या गुरु पर्व... हर धर्म, संप्रदाय का त्योहार उसी उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन



'एक्सप्रेस-वे हमने बाद में 11,800 करोड़ रुपये में बनाया'
सीएम योगी ने कहा कि हम जब आए, तब बताया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन रहा है। जब समीक्षा की, तब बताया गया कि कार्य प्रारंभ ही नहीं हुआ। 2016 में बिना जमीन के शिलान्यास हो गया। 15,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट था। वही एक्सप्रेस-वे हमने बाद में 11,800 करोड़ रुपये में बनाया। ये वही लोग हैं, जो इंग्लैंड की यात्रा करते हैं और बाद में शराफत का चेहरा लेकर आपके बीच मीठी-मीठी बातें करने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed