संविदा ड्राइवर-कंडक्टर के लिए खुशखबरी, बढ़ सकती है पगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले संविदा ड्राइवर-कंडक्टर नए साल से न्यूनतम 17 हजार रुपये पगार पाएंगे। पहले चरण में 2500 संविदा ड्राइवर-कंडक्टर इसका फायदा पाएंगे।
परिवहन निगम निदेशक मंडल की 13 दिसंबर को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।परिवहन निगम ने कुल 12 हजार संविदा ड्राइवरों और 17 हजार संविदा कंडक्टरों में से उत्कृष्ट काम करने वाले 2500 संविदा ड्राइवर-कंडक्टर को न्यूनतम 17 हजार रुपये पगार देने का निर्णय किया है।
इसके लिए पांच साल की संविदा नौकरी जरूरी है। इस सिलसिले में निगम ने 5 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंदशेखर पांडेय व प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद मिश्र के साथ समझौता किया था।
समझौते के तहत ही निदेशक मंडल की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस बैठक में ही करीब 30 हजार रेग्युलर अधिकारियों और कर्मचारियों को जनवरी 2016 का बाकी छह फीसदी महंगाई भत्ता की किस्त देने का भी फैसला हो सकता है।
10 फीसदी बढ़ेगा पारिश्रामिक
उत्कृष्टता के मानक
वर्ष 2015-16 में प्रतिमाह कम से कम 22 दिन ड्यूटी।
ड्राइवर-कंडक्टर ने तय किमी बस संचालन किया हो।
बेटिकट यात्री ढोने एवं डीजल चोरी का न हो आरोप।
परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में 29 हजार संविदा ड्राइवरों-कंडक्टरों के पारिश्रमिक रेट में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव में चर्चा के लिए रखा जाएगा। यह प्रस्ताव पास हुआ तो महीने में 5000 किमी बस संचालित करने वाले संविदा ड्राइवर-कंडक्टर को औसतन 500-500 रुपये का फायदा होगा।
जो संविदा ड्राइवर-कंडक्टर कर्तव्यनिष्ठ तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं, उनको न्यूनतम 17 हजार रुपये पगार देने का प्रस्ताव निदेशक मंडल की बैठक में ले जा रहे हैं। इस प्रस्ताव के मंजूर होने की उम्मीद है। -एचएस गाबा, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) यूपी रोडवेज