फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samsung to set up manufacturing unit for mobile and IT display products in Noida, leaving China

चीन से नोएडा आए सैमसंग के नए प्लांट का रास्ता साफ, 4825 करोड़ का होगा निवेश, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 11 Dec 2020 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Samsung to set up manufacturing unit for mobile and IT display products in Noida, leaving China
सैमसंग
चीन से विस्थापित होकर नोएडा में आ रहे सैमसंग के मोबाइल, आईटी डिस्प्ले और ओएलईडी मोबाइल डिस्प्ले निर्माण के नए प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स नीति-2017 के तहत पूंजी उपादान और भूमि हस्तांतरण पर स्टांप ड्यूटी में छूट देने की मंजूरी दी है। कंपनी नोएडा में 4825 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, इससे 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सैमसंग की यह परियोजना मोबाइल एवं आईटी डिस्प्ले उत्पादों के निर्माण के लिए ऐसी पहली यूनिट है जो कि चीन से विस्थापित होकर नोएडा में स्थापित की जा रही है। उत्पादन शुरू होने के बाद भारत ओएलईडी तकनीक से निर्मित मोबाइल डिस्प्ले निर्माण करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। यह प्लांट प्रदेश में डिस्प्ले से संबंधित फैब इकाई की स्थापना के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


निवेश का बड़ा केंद्र बनता जा रहा यूपी
नोएडा में सैमसंग के मोबाइल, आईटी डिस्प्ले और ओएलईडी मोबाइल डिस्प्ले निर्माण के नए प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ होने के बाद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस इकाई के लगने से निर्यात बढ़ेगा। इससे यह साफ है कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी निवेश का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रयास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक नया ईको-सिस्टम विकसित हुआ है। देश-विदेश में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बढ़ती मांग के मद्देनजर भारत भी निर्यात हब बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सैमसंग के नए प्लांट के लिए पूंजी उपादान व भूमि हस्तांतरण पर स्टांप ड्यूटी में छूट के फैसले के बारे में प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में 2.7 बिलियन डॉलर के निर्यात के साथ सैमसंग प्रदेश का सबसे बड़ा निर्यातक है। कंपनी ने आगामी पांच वर्ष में 50 बिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed