{"_id":"5d3f531e8ebc3e6cf805f386","slug":"sample-collection-from-operation-theatre-lucknow-news-lko473548097","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर अस्पताल की ओटी से फंगस जांच के लिए आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर अस्पताल की ओटी से फंगस जांच के लिए आई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंगस की जांच के लिए ओटी से लिए गए सैंपल
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बंद होगी बलरामपुर अस्पताल की ओटी
बलरामपुर अस्पताल में बारिश का पानी रिसने से फंगस की आशंका के चलते सोमवार को केजीएमयू से आई टीम ने ओटी-पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड से सैंपल लिए हैं। ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी और ईएनटी
समेत पांच विभागों की ओटी से सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसकी रिपोर्ट पांच से छह दिन में आने की उम्मीद है। जांच रिपोर्ट में बैक्टीरिया मिलने पर ओटी का संचालन रोका जाएगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ओटी से सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं।
बलरामपुर अस्पताल की न्यू बिल्डिंग के तीसरे तल पर बने ओटी कॉम्प्लेक्स के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की दीवार में बारिश का पानी रिसने से वहां पर बैक्टीरिया होने की आशंका है। यहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को शिफ्ट किया जाता है। सोमवार सुबह केजीएमयू माइक्रोबॉयोलाजी विभाग से आई टीम ओटी में संक्रमण की जांच के लिए सैंपल ले गई है। निदेशक डॉ. राजीव लोचन का कहना है कि यह हर तीन माह पर होने वाली रूटीन प्रक्रिया है। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होती है तो ओटी बंद कराई जाएगी। ओटी को विसंक्रमित करने बाद इसका संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
जागा केजीएमयू, हुई सफाई
ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई। जिस स्थान पर एसी का पानी टपक रहा था, उसे दुरुस्त करा दिया गया। इसी तरह बालरोग विभाग न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की छत पर रखे गए, कबाड़ को हटाने का काम शुरू हो गया।