{"_id":"246d9486fcdea29c9ea55f0ca7de7f49","slug":"samajwadi-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM ने बढ़ाई समाजवादी पेंशन की आवेदन तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM ने बढ़ाई समाजवादी पेंशन की आवेदन तारीख
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना के लिए आवेदन लेने की अवधि 20 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन
यह जानकारी निदेशक समाज कल्याण सुरेंद्र विक्रम ने दी है।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग से संचालित समाजवादी पेंशन योजना शासन की महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजना है।
पात्रों को लाभ देने के लिए योजना का जिले स्तर पर प्रचार कराया जाएगा। जिलाधिकारी योजना के सफल व समयबद्ध संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे।
जिलाधिकारी योजना का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा सफल बनाने के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही करेंगे। लाभार्थियों के चयन हेतु सभी प्रक्रिया 10 नवंबर 2014 तक पूरी कर दी जाएगी।