फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party worker arrested for throwing egg and tomato in omprakash rajbhar house

टमाटर-अंडा फेंकने में पांच सपाई गिरफ्तार, राजभर बोले- कल बम फेंकेंगे

Mon, 30 Apr 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Apr 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party worker arrested for throwing egg and tomato in omprakash rajbhar house
राजभर - फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर टमाटर व अंडे फेंकने के मामले में गौतमपल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके सपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। फोटो व वीडियो क्लिप से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि कालीदास मार्ग पर कैबिनेट मंत्री के आवास पर शनिवार दोपहर अंडे व टमाटर फेंकने के साथ तोड़फोड़ की सूचना पर उपनिरीक्षक शशांक देव शुक्ला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन


पता चला कि 10-15 व्यक्तियों ने बवाल किया व आवास पर लगी नाम पट्टिका तोड़ डाली थी। उपनिरीक्षक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चित्र व वीडियो के अंश प्राप्त करके छानबीन व अन्य तरीकों से पता लगाया गया। इसके बाद, पारा क्षेत्र के अमित यादव, परमिल यादव व देवरिया के गांव फुलवरिया निवासी लालबहादुर यादव को गिरफ्तार किया गया। 

आज टमाटर फेंके कल बम फेंक सकते हैं

samajwadi party worker arrested for throwing egg and tomato in omprakash rajbhar house
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

सपा की ओर से टमाटर अंडे फेंकने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह सुरक्षा में चूक है। आज टमाटर फेंका है कल बम फेंक सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास के पास इस तरह की घटना को नजरअंदाज किया गया तो उस इलाके में बम और रिवाल्वर भी चल सकता है।

रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने कहा कि गुजरात और बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होनी चाहिए। इसे लेकर पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कुछ लोग वोट की राजनीति कर रहे हैं इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो दलित और पिछड़ें वर्ग के लोगों को अपना वोटबैंक मानते हैं।

मदिरा का लालच देकर अपने पक्ष में वोट करवाते हैं। शराब बंद हो गई तो उनके वोट पर असर पड़ेगा। यही कारण है कि कुछ लोग शराबबंदी नहीं चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि पीने वाला जब मर जाता है तो उसे जाति से जोड़ा जाता है। यहां व्यापारियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed