फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will plant its candidates on RLD symbol.

यूपी: छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों को रालोद के सिंबल पर उतार सकती है सपा, बन चुकी है सहमति

Wed, 12 Jan 2022 02:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jan 2022 02:00 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों को रालोद के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतार सकती है। दोनों दल कुछ सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों को समाहित करने पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party will plant its candidates on RLD symbol.
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और रालोद के गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। बस घोषणा बाकी है। चर्चा है कि छह से सात सीटें ऐसी हैं जिन पर सपा अपने दिग्गजों को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा सकती है। इससे सपा वर्तमान और भविष्य दोनों स्थितियों को सुरक्षित रखना चाहती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों दलों में सीटों के बंटवारे में रालोद के खाते में पश्चिमी यूपी की ज्यादा सीटें आ रही हैं। चूंकि पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में ही 58 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में अब समय ज्यादा नहीं है और सीटों की स्थिति साफ करनी होगी। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के बीच अधिकतर सीटें फाइनल हो चुकी हैं। बस छह से सात सीटों पर मंथन है। ये सीटें ऐसी है जिन पर अखिलेश ने कहा है कि ये सीटें रालोद को दे दी जाएंगी पर इन पर रालोद के चुनाव चिह्न पर सपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। इस पर भी लगभग सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


एक तीर से दो निशाने साध रही सपा
सपा एक तीर से दो निशाने साधना रही है। एक तो सपा चाहती है कि उसके सारे दिग्गज समायोजित हो जाएं और दूसरा भविष्य में यदि रालोद के जीते उम्मीदवारों की संख्या भी ज्यादा रहे तो उसमें भी उनकी टीम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए दोनों के बीच कई बार की मीटिंग के बाद अब इस पर भी सहमति हो चुकी है। मांट, नौगांवा सादात, कांठ, चांदपुर, मीरापुर और खतौली सीटों पर गठबंधन यह प्रयोग कर सकता है। इसके अलावा मेरठ कैंट सीट को लेकर भी इसी तरह का मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed